एंटरटेनमेंट

Pics: क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली है सगाई, एक्ट्रेस एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते आईं नजर

Megha Sharma  |  May 9, 2022
Pics: क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली है सगाई, एक्ट्रेस एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते आईं नजर

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम एंट्री से अपने सभी फैंस को बहुत ही एक्साइटिड कर दिया है। दरअसल, सोमवार की सुबह एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रिंग फिंगर में अपनी डायमंड की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में जो लिखा है, उससे वह अपने फैंस को टीज भी कर रही हैं।

दरअसल, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है, ”आज मेरे लिए बड़ा दिन है… मेरा एक बहुत ही बड़ा सपना सच होने जा रहा है और मैं इसके बारे में आप सभी को बताने का इंतजार नहीं कर सकती हूं”। अगर आप सोनाक्षी की इन तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह एक शख्स के साथ खड़ी हैं लेकिन उन्होंने उन्हें फ्रेम से क्रॉप कर रखा है।

Instagram
Instagram
Instagram

सोनाक्षी सिन्हा पिछले हफ्ते काफी ट्रेंड में आई थीं जब नोटबुक एक्टर जहीर इक्बाल ने अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर एक लीडिंग डेली से बात की थी। उन्होंने कहा था, ”अब इतना वक्त हो गया है कि मुझे फर्क भी नहीं पड़ता है। मुझे लगता है कि ठीक है अगर आपको ऐसा लगता है। आप ऐसा सोचते रहिए। यह आपके लिए अच्छा है। अगर आपको इससे खुशी मिलती है कि मैं उनके साथ हूं, तो यह आपके लिए अच्छा है और अगर आप इससे उदास हो जाते हैं तो मैं माफी चाहता हूं। आपको इस तरह से नहीं सोचना चाहिए”।

सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में फिल्म दबंग मे बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह दबंग की सीरिज में भी सलमान खान के साथ दिखाई दी थीं। सोनाक्षी जल्द ही फिल्म ककुड़ा में दिखने वाली हैं और इसके अलावा वह डबल एक्सएल में भी जहीर इक्बाल और हूमा कुरैशी के साथ दिखाई देंगी।

Read More From एंटरटेनमेंट