एंटरटेनमेंट

अपना एक सपना कभी पूरा नहीं कर सकेंगे करण जौहर, जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें

Deepali Porwal  |  May 25, 2018
अपना एक सपना कभी पूरा नहीं कर सकेंगे करण जौहर, जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें

फिल्ममेकर करण जौहर फिल्म (Karan Johar) इंडस्ट्री के उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। एक सफल फिल्ममेकर होने के साथ ही वे एक अच्छे पिता, दोस्त और गॉडफादर भी हैं। सब कुछ इतना अच्छा होने के बावजूद करण का एक ऐसा सपना था, जिसे वे अब कभी पूरा नहीं कर सकेंगे। उनके 46 वें जन्मदिन पर जानें ऐसी ही कुछ खास बातें।

प्रतिभा का खजाना हैं करण

‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘राज़ी’ जैसी फिल्में बनाने वाले करण जौहर फिल्ममेकिंग के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। वे एक लेखक, एंकर, जज और एक्टर भी हैं। करण जौहर को इंडस्ट्री का गॉडफादर भी माना जाता है। उन्होंने अभी तक आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च किया है, जिसके लिए उन्हें काफी क्रिटिसिज्म का भी शिकार होना पड़ा है। अपनी ज़िंदगी के कई राज़ों के बारे में उन्होंने अपनी बायोग्राफी ‘ऐन अनसूटेबल बॉय’ में बताया है।

Image Source : Instagram/Karan Johar

सिंगल फादर की भी जिम्मेदारी

करण जौहर खुद को प्रोफेशनली जितना ग्रूम करते रहते हैं, उतना ही ध्यान वे अपनी पर्सनल लाइफ का भी रखते हैं। 46 वर्ष के होने के बावजूद करण ने शादी नहीं की है पर वे दो प्यारे बच्चों के पिता हैं। यश और रूही नाम के इनके दोनों बच्चे सरोगेसी से जन्मे हैं और करण की जान इन दोनों में बसती है। अपनी मां और दोनों बच्चों के अलावा करण जौहर बॉलीवुड में अपने फ्रेंड सर्कल में भी काफी फेमस हैं। हाल ही में सोनम कपूर की शादी और रिसेप्शन में उनके डांस की धूम देखी गई थी। उसके अलावा भी बॉलीवुड के सदस्यों के हर सुख-दुख में वे हमेशा मौजूद रहते हैं।

Image Source : Instagram/Karan Johar

यह सपना रहेगा अधूरा

करण जौहर ने बॉलीवुड में कई टैलेंटेड स्टार्स को लॉन्च किया है। वे जो चाहते हैं, उसे कर दिखाते हैं। वे हर मुद्दे पर अपनी राय भी काफी बेबाकी से रखते हैं पर उनका एक ऐसा सपना है, जिसे वे कभी चाह कर भी पूरा नहीं कर सकेंगे। दरअसल करण श्रीदेवी के साथ एक फिल्म में काम करना चाहते थे। इतने सालों के इंतजार के बाद जब तक वे अपनी योजना पर अमल कर पाते, तब तक श्रीदेवी की मृत्यु हो चुकी थी। अब उस फिल्म में श्रीदेवी के रोल के लिए माधुरी दीक्षित को कास्ट किया गया है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर करण के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘धड़क’ से ईशान खट्टर के साथ डेब्यू कर रही हैं।

बेबाकी हर मुद्दे पर

करण जौहर की सेक्सुअलिटी को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। अपनी बायोग्राफी में उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि हर कोई जानता है कि उनका सेक्सुअल ओरिएंटेशन क्या है। उनका कहना है कि अगर वे इस बारे में इससे ज्यादा कुछ भी बोलेंगे तो उन्हें जेल तक हो सकती है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि 26 साल की उम्र में उन्होंने न्यूयॉर्क में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। एक्ट्रेस कंगना रणौत ने नेपोटिज्म वाले मुद्दे पर करण जौहर से बहस की थी, जिस पर बॉलीवुड के काफी लोग करण के सपोर्ट में खड़े रहे थे। वे अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में भी सेलिब्रिटी गेस्ट्स से हर मुद्दे पर बात करते हैं।

Image Source : Instagram/Karan Johar

हैप्पी बर्थडे करण जौहर! 

ये भी पढ़ें :

जाह्नवी कपूर ने किया अहम खुलासा, करण जौहर की फिल्म में श्रीदेवी की जगह लेंगी माधुरी दीक्षि
करण जौहर की पाठशाला में टाइगर श्रॉफ के साथ इन दोनों को भी मिल गई एंट्री!
जाह्नवी पूरा करेंगी मां श्रीदेवी का सपना, शुरू की ‘धड़क’ की शूटिंग
सोनम कपूर के रिसेप्शन में बॉलीवुड के ‘खान’ दान के साथ थिरके सभी सितारे

Read More From एंटरटेनमेंट