एंटरटेनमेंट

Dear World! ये 8 बातें Girly नहीं हैं!!!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
Dear World! ये 8 बातें Girly नहीं हैं!!!

दुनिया में एक काम सबसे आसान है – गलतफहमियां पैदा करना। कहते हैं एक झूठ 100 बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है…इसी तरह बनती हैं धारणाएं यानी perceptions भी.. यानी हम सुनते सुनते ही चीजें assume कर लेते हैं। ऐसे ही लड़कियों के बारे में भी बहुत कुछ कहा जाता है जिनसे हर लड़की सरोकार नहीं रखती। जैसे फलां काम तो लड़कियां करती हैं…फलां तरह तो लड़कियां react करती हैं..और भी न जाने क्या-क्या! आज हम आपको वही ‘girly’ बातें बता रहे हैं जो दरअसल girly नहीं हैं!

1. लड़कियां pink color पर मरती हैं

अमूमन ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों के लिए पिंक कलर है और लड़कों के लिए ब्लू। पिंक कलर को इसलिए girly भी माना जाता है। पर हर लड़की ये रंग नहीं पसंद करती। अगर आप सर्वे करें तो पाएंगे कि ज्यादातर लड़कियां ब्लैक या रेड कलर पसंद करती हैं। जो लड़कियां पिंक पसंद करती हैं उन्हें दूसरे bright colors भी पसंद हैं.. इसलिए सिर्फ़ एक रंग से ही लड़कियों का ये रिश्ता गलत है।

2. लड़कियां बहुत emotional होती हैं

क्यों? कौन यहां प्लास्टिक का बना है जिसमें feelings न हों। दरअसल, लड़कियां अपनी feelings ज़ाहिर कर देती हैं और ये बात इतनी बुरी तरह फैली है कि लड़के चाह कर भी अपने emotions show नहीं कर पाते। ताकि कल कोई ये न कह दे कि – क्यों लड़कियों की तरह रो रहा था?

3. उन्हें शॉपिंग बहुत पसंद है

आपको नहीं पसंद? किसे नहीं पसंद? बस ये कि लड़कियां पैसे बचाने की कोशिश में कभी-कभी street shopping कर लेती हैं.. अब उसमें तो टाइम लगेगा ही, आप इतने में ही मान लेते हैं कि शॉपिंग तो लड़कियों का काम ही है।

4. वो चटपटा खाना पसंद करती हैं, दरअसल वो ज्यादा foody होती हैं

अच्छा जी, तो फिर मर्दों के दिल का रास्ता पेट से होकर क्यों जाता है भला? अच्छा खाना किसे पसंद नहीं है? खाने को लेकर घर में जितने भी बवाल होते हैं उससे तो यही पता चलता है कि इस पर सिर्फ़ लड़कियों का कॉपीराइट नहीं है।

5. उन्हें TV serials ही पसंद हैं

हम ऐसा नहीं कह सकते कि औरतें ये serials नहीं देखतीं, पर जो लोग घर में बैठे रहते हैं वो कुछ तो देखेंगे न जहां से खुद को जोड़ सकें। और कुछ महिलाओं के धारावाहिक देखने पर आप ये थोड़ी कह सकते हैं कि पूरी ज़मात ही ऐसा करती है। हम क्रिकेट और ओलम्पिक्स भी देखते हैं, अब बोलो।

6. उन्हें मेकअप से बहुत प्यार होता है

सच में? अपने आस-पास देखें.. क्या आप जितनी लड़कियों को जानते हैं सभी को मेकअप पसंद है? हम शर्तिया कह सकते हैं हर ग्रुप में कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्हें खूब मेकअप पसंद है और कुछ ऐसे जो इससे बिल्कुल दूर रहना चाहते हैं। और आधे घंटे में अपने 3 इंच के बाल सेट करने वाले लड़कों! क्या तुम्हें तैयार होना नहीं पसंद? 😀

7. लड़कियां छुई-मुई होती हैं

ज़रा-सा कुछ हुआ नहीं कि बीमार पड़ गईं। दोस्तों, प्रकृति ने उन्हें कोमल बनाया है, पर वो छुई-मुई नहीं होतीं। खराब मौसम में कोई भी बीमार पड़ सकता है। और हां, उनमें सहनशक्ति ज्यादा होती है। कई बार वो बीमार या परेशान होती हैं पर आपको तब पता चलता है जब स्थिति बहुत बिगड़ जाती है।

8. लड़कियां बातें बहुत करती हैं

और ये कहने वाले लोग ही अपने आस-पास किसी एक लड़की को ये भी कहते हैं कि – ये तो कुछ बोलती ही नहीं। बिल्कुल गूंगी बनी रहती है। वैसे ध्यान देने वाली बात ये भी है कि लड़कियों से इतनी बात करता कौन है? आधी रात तक वो कहीं आप से ही तो बातें नहीं करतीं? पर आप बस सारे इल्ज़ाम हम लड़कियों पर ही लगाना।

तो ये सारी चीज़ें वाकई girly नहीं हैं। इन पर किसी का भी कॉपीराइट नहीं है। हम में से कोई भी ऐसा कर सकता है.. फिर ऐसे certificate बांटना बंद करो यार, please! 🙂

GIFs: Giphy

यह भी पढ़ें: 13 काम जो हर लड़की करती है जब पैरेंट्स घर पर न हों

यह भी पढ़ें: हर लड़की की Body में होते हैं ये 10 बदलाव उसके 20’s में!

Read More From एंटरटेनमेंट