एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए कैसे होते है जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

Archana Chaturvedi  |  Jul 2, 2018
जानिए कैसे होते है जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे जुलाई महीने में पैदा होने वाले लोग अपनी समझदारी और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन इनके मूड को समझना किसी टेढी खीर से कम नहीं होता। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन जुलाई में आता है तो जानिए कैसा होता है कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव।

आइए जानते हैं जुलाई में जन्मे लोगों के बारे में –

1 – ये लोग अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनका मजाकिया नेचर उदास लोगों के लिए दवा के तौर पर काम करता है। लेकिन इनके मूड का भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक पल में गुस्सा और दूसरे ही पल सबकुछ भूल जाते हैं।

2 – इन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है, किसी की मदद करके, किसी की लाइफ का हीरो बनकर। इनके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कोई नहीं होती कि कोई इन पर भरोसा करता है और इस काबिल समझता है कि ये उसके काम आ सकें।

3 – जुलाई में पैदा होने वाले लोग मूडी और रहस्यमयी किस्म के होते हैं। ये लोग ज्यादातर किसी क्रिएटिव लाइन में अपना करियर बनाना पसंद करते हैं। भले ही स्कूल में या कॉलेज में ये पढ़ाई में अच्छे ना रहे हों, लेकिन इनकी दिमागी क्षमता को आप चैलेंज नहीं कर सकते। ये बड़े से बड़े काम को आसानी से पूरा कर लेते हैंं।

4 – ये लोग अपनी अलग तरह की रौबदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही आकर्षक व्‍यक्‍तित्‍व होने की वजह से कोई भी बड़ी आसानी से इनको अपना दिल दे बैठता है।

5 – ये लोग प्यार के मामले में थोड़े सतर्क रहते हैं। इन्‍हें अपने प्‍यार में फंसाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं होता। वैसे तो ये इतनी जल्दी प्यार में पड़ते नहीं लेकिन जब इन्‍हें किसी से प्‍यार हो जाता है तो ये उसका साथ कभी नहीं छोड़ते।

6 – ये लोग अपने घर की शान होते हैं। इनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। लेकिन इनका आलस तरक्की की राह में रोड़ा बनता है।

7 – ये लोग अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पैसों के भरोसे नहीं बैठते। पैसे को लेकर ये लोग हमेशा बेफिक्र रहते हैं। इन्हें पता रहता है कि किस समय कितना पैसा कहां खर्च करना है।

8 – ये किसी भी तरह का रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर सकते। इनको पसंद है कि लोग इनके आसपास ही रहें और इन्हें प्यार करें।

9 – ये लोग हद से ज्यादा उत्सुक रहते हैं। खुद के बारे में और अपने आसपास के लोगों के बारे में जानकारी रखने का इन्हें शौक होता है। खासतौर से ये उनके बारे में जरूर जानना चाहते हैं जो इनके करीबी हैं।

10 – जुलाई में जन्मे लोग बेहद इमोशनल होते हैं। ये चाहकर भी किसी के साथ कुछ गलत नहीं कर सकते हैं। इनमें दया की भावना कूट- कूट कर भरी होती है। इनमें दूसरों की बात सुनने की भी अद्धभुत क्षमता होती है। लेकिन ये खुद अपनी फीलिंग्स कम ही शेयर करते हैं।

लकी नंबर – 2, 7, 4, 9

लकी कलर – पीला, नीला और संतरी ।

लकी डे – शनिवार, शुक्रवार और सोमवार।

लकी स्टोन – हीरा।

जुलाई में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी –

प्रियंका चोपड़ा, महेंद्र सिहं धोनी, सोनू निगम, कैलाश खेर, रणवीर सिंह, संजय दत्त आदि।

 

ये भी देखें –

1. जानिए कैसे होते है जून के महीने में पैदा होने वाले लोग
2.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी 
3.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी 

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड