एंटरटेनमेंट

‘पवित्र रिश्ता’ फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का हुआ ब्रेकअप, दोनों 6 साल से थे साथ

Supriya Srivastava  |  Apr 16, 2020
‘पवित्र रिश्ता’ फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का हुआ ब्रेकअप, दोनों 6 साल से थे साथ
‘पवित्र रिश्ता’ फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का नाम टीवी के सबसे क्यूट कपल्स में से गिना जाता रहा है। मगर अब इन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान हुई थी। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
https://hindi.popxo.com/article/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-fame-gayu-gets-divorced-with-husband-bharat-dudani-in-hindi-885662
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सोर्स ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा है कि दोनों अब साथ नहीं है और इसकी जानकारी उनके दोस्तों और परिवार वालों को पहले से ही है। बता दें कि ऋत्विक, आशा नेगी के साथ एक घर में ही रहते थे। काफी दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिस वजह से इनके रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। 

Instagram

बताया जा रहा है कि अब ऋत्विक धनजानी ने ये घर छोड़ दिया है और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों को अलग हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और इस बारे में उनके दोस्तों को जानकारी भी है। इतना ही नहीं दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया था। 

Instagram

बता दें कि ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी की मुलाकात एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों एक दूसरे को पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे। साल 2013 के आखिर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था। इस दौरान उन्होंने डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ का खिताब भी अपने नाम किया था। 

हालांकि, पिछले साल 2019 में दोनों के शादी की खबरें आ रही थीं लेकिन बाद में इन्होंने इस खबर को अफवाह बताया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। 

Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी दोनों ही टीवी सीरियल की दुनिया से दूर हैं। ऋत्विक धनजानी जहां रिएलिटी शो को होस्ट करते नज़र आते हैं वहीं आशा नेगी पिछले साल शरमन जोशी संग एकता कपूर की एक वेब सीरीज़ ‘बारिश’ में नजर आई थीं।

Instagram

Read More From एंटरटेनमेंट