एंटरटेनमेंट

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक अजीबोगरीब मांग

Deepali Porwal  |  Oct 17, 2018
परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक अजीबोगरीब मांग

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) जल्द ही शादी करने वाले हैं। अगस्त में ‘रोका’ की रस्म पूरी करने के लिए निक जोनस अपने पूरी फैमिली के साथ भारत आए थे। कुछ समय पहले भी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को राजस्थान में देखा गया था, माना जा रहा है कि ये दोनों राजस्थान के किसी किले में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की तैयारी में लगे हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक रॉयल वेडिंग होगी। मगर इन दोनों की शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने ‘जीजाजी’ निक जोनस के सामने एक अजीबोगरीब डिमांड रख दी है।

परिणीति ने रखी शर्त

इंडियन वेडिंग में रस्मों का बहुत महत्व है। हमारे यहां शादी के दौरान निभाई जा रही हर छोटी- बड़ी रस्म को बराबर का दर्जा दिया जाता है। शादी के पहले की रस्मों के साथ ही कुछ रस्में शादी के तुरंत बाद भी निभाई जाती हैं। ऐसी ही एक रस्म है, जूता चुराई की, इसमें सभी सालियां (दुल्हन की बहनें) मिलकर अपने जीजाजी के जूते चुरा कर कहीं छिपा देती हैं और फिर उन जूतों की वापसी के बदले में अपनी शर्त रख देती हैं।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

इसमें वे पैसे या गिफ्ट, कुछ भी मांग सकती हैं। अब जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भारतीय रस्मोरिवाज से हो रही है तो भला परिणीति अपना जूते चुराई वाला हक कैसे छोड़ देतीं! इसीलिए उन्होंने निक से इस बारे में पहले से ही चर्चा करना शुरू कर दिया है, जिससे कि शादी के बाद कोई समस्या न खड़ी हो।

क्या निक निभा पाएंगे यह रस्म?

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे बहुत जल्दी ही प्रियंका के मंगेतर निक जोनस के साथ भी घुल- मिल गई हैं। हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट ने उनसे पूछा था कि वे अपने होने वाले जीजू निक जोनस से जूते चुराई के बदले में क्या मांगने वाली हैं। इस पर परिणीति ने बताया कि वे कुछ दिनों पहले ही निक के साथ बैठ कर इसी बात पर चर्चा कर रही थीं। परिणीति ने निक से कहा था कि पहले ही फाइनल अमाउंट तय कर लेते हैं। जब परिणीति ने कहा कि वे जूतों के बदले में 5 मिलियन डॉलर्स चाहती हैं तो निक ने ठीक है बोलते हुए कहा था कि वे उन्हें 10 डॉलर देंगे। हालांकि, परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वे निक से बहुत सारे पैसे लेने वाली हैं और उनकी फेवरिट साली भी बनेंगी।

परिणीति को पता थी पीसी की लव स्टोरी

परिणीती और प्रियंका एक- दूसरे के काफी क्लोज़ हैं। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जुलाई में प्रपोज़ किया था, जब वे लंदन में थीं। प्रियंका ने उसी रात 3 बजे परिणीति को कॉल करके यह खुशखबरी शेयर करनी चाही थी। शायद परी उस वक्त सो रही थीं और सुबह मिस कॉल देखते ही उन्होंने अपनी दीदी को कॉल बैक किया था। वीडियो कॉल पर बात करते हुए ही प्रियंका ने परिणीति को अपनी रिंग दिखाई थी, जिसे देखकर परिणीति हैरान हो गई थीं। उसी वीडियो कॉल पर पहली बार परिणीति ने अपने होने वाले जीजू निक को भी देखा था। उसके बाद निक के इंडिया आने पर परिणीति, प्रियंका और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा साथ में गोवा घूमने गए थे। इससे पता चलता है कि निक की अपनी साली परिणीति के साथ बॉण्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग होने लगी है।

परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ (Namaste England) रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म में परिणीति और अर्जुन कपूर की बॉण्डिंग देखने लायक होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी ये दोनों काफी मस्ती- मज़ाक के मूड में रहे थे।

ये भी पढ़ें :

प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने मंगलसूत्र का राज़

अपनी ज़िंदगी के खास दिन पर निक जोनस के साथ रहीं प्रियंका

आखिर क्यों ‘भारत’ से दूर हुईं प्रियंका चोपड़ा?

 

Read More From एंटरटेनमेंट