वेडिंग

सुर्खियों से शुरू और अब सगाई तक पहुंच गया परिणीति-राघव का रिश्ता, जानिए इंगेजमेंट फंक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल

Archana Chaturvedi  |  May 13, 2023
सुर्खियों से शुरू और अब सगाई तक पहुंच गया परिणीति-राघव का रिश्ता, जानिए इंगेजमेंट फंक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए 13 मई का दिन बेहद खास है। क्योंकि परिणीति और राघव चड्ढा का रिश्ता सुर्खियों से सगाई तक पहुंच गया है। जी हां, बीते कई महीने से ही डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहने के बाद दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने की शुभ घड़ी आ चुकी हैं। 

काफी समय से इन दोनों सेलेब्रिटीज के डेटिंग के चर्चे हो रहे थे। राघव से ज्यादा परिणीति अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को इस बात की जानकारी देती थीं। अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया। आम आदमी पार्टी के नेता के तौर पर राघव चड्ढा की अलग पहचान है। ये कंफर्म हो गया है कि 13 मई को दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हो रही है। दोनों की जिंदगी के इस नए पड़ाव से इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां, राजनीतिक, सामाजिक और बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। 

पंजाबी स्टाइल में होगी सगाई

परिणीति-राघव की सगाई का पूरा सेलिब्रेशन पंजाबी स्टाइल में होने वाला है। सगाई पंजाबी स्टाइल में नाच, गाने और धूम के साथ होगी। सगाई की थीम पेस्टल है, जो उनके व्यक्तित्व में भी झलकाती है।  

दिल्ली पहुंचे सेलेब्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंच गए हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

वहीं, बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पॉट हुईं, तो सारी खबरें सच साबित हो गईं।

बेहद खास है इंगेजमेंट की आउटफिट

परिणीति ने अपने पहले वेडिंग फंक्शन को खास बनाने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट चुना है। वहीं परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन के लिए अपनी पसंद की डिजाइनर से ड्रेस बनवाई है। राघव चड्ढा के मामा पवन सचदेवा भी एक डिजाइनर हैं। उन्होंने राघव चड्ढा के लिए एक खादी सिल्क ड्रेस डिजाइन की है, जिसे आइवरी कलर की पैंट और मैचिंग कुर्ते के साथ पेयर किया जायेगा। परिणीति-राघव की इंगेजमेंट की थीम भी पेस्टल कलर बेस्ड है।

Read More From वेडिंग