वेडिंग

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की चोरी-छुपे हो गई रोका सेरेमनी, जानिए अब कब है शादी

Archana Chaturvedi  |  Apr 21, 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की चोरी-छुपे हो गई रोका सेरेमनी, जानिए अब कब है शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा पिछले काफी समय से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और न ही इन कयासों से इंकार किया है। पैपराजी के सामने राघव और परिणीति कई बार शर्माते हुए कैमरे में कैद हुए है। हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा लग रहा है कि दोनों पहले ही गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं। साथ ही ये दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, परिणीति और राघव ने परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की है। परिणीति और राघव का रोका हो गया है। यह एक पारिवारिक और प्राइवेट फंक्शन था। 

4 महीने बाद होगी शादी

रोका के बाद से ही दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी परिणीति और राघव कोई भी जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। दरअसल दोनों ही शादी से पहले वर्क कमिटमेंट में बंधे हैं। लेकिन करीब 4 महीने बाद यानी अक्टूबर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के सात फेरे लेते हुए नजर आ सकते हैं।

प्रियंका भी आयेंगी शादी में 

इसके अलावा परिणीति की कजिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में भारत आएंगी। इसलिए प्रियंका के भारत आगमन के मौके पर वह परिणीति और राघव की शादी में भी शामिल होंगी।

शादी के लिए लहंगा करवा रही हैं डिजाइन

इसी बीच परिणीति चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर नजर आई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके इस तरह से मनीष मल्होत्रा के घर जाने से सभी भाप गये कि वो शादी का लहंगा डिजाइन करवा रही है। गाड़ी से उतरते हुए परि ने पैपराजी को एक प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दिए। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी ब्लश था। वहीं किसी ने राघव चड्ढा का नाम लिया तो परिणीति थोड़ी-सी मुस्कुराती दिखीं।

नहीं छुपा पाईं सगाई की अंगूठी

कुछ दिनों पहले परिणीति और राघव को बेहद सिंपल आउटफिट में स्पॉट किया गया था। उस वक्त सबका ध्यान परिणीति और राघव की उंगलियों पर चमकने वाली अंगूठियों पर गया। ऐसे में दोनों की सगाई हो गई और चर्चा शुरू हो गई कि ये अक्टूबर में शादी करेंगे।

आपको बता दें कि परिणीति और राघव की डेटिंग की अफवाहें तब उड़ी थीं जब इस कपल को लगातार दो दिनों तक मुंबई में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों को अक्सर एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। हाल ही में एक्ट्रेस को रिसीव करने के लिए राघव को दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। अब देखना ये है कि इस बार में दोनों कब चुप्पी तोड़ेंगे और हमें एक और सेलिब्रिटी वेडिंग की खूबसूरत पिक्स देखने को मिलेंगी!

Read More From वेडिंग