वेलनेस

प्रेगनेंसी से लेकर सेहत बनाने तक जानिए ओट्स खाने के फायदे – Oats Khane ke Fayde

Supriya Srivastava  |  Jan 12, 2022
ओट्स खाने के फायदे

 

कहते हैं, सुबह का नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का खाना राजकुमार की तरह और रात का भोजन भिखारी की तरह का होना चाहिए। इसका मतलब है कि सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए सबसे जरूरी होता है। ताकि दिनभर हमारा शरीर और दिमाग ऊर्जा से भरा रहे। फिर तो नाश्ते में कुछ ऐसा भी होना चाहिए जो हमारे शरीर और दिमाग दोनों को ज्यादा से ज्यादा एनर्जी दे सके। यह काम निपुणता के साथ करता है ओट्स (Oats)। जी हां, सुबह के समय ओट्स के फायदे (oats ke fayde) जानकर आप हैरान रह जायेंगे। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाये जाते हैं। ओट्स खाने के फायदे (oats benefits in hindi) न सिर्फ हमारी सेहत के लिए हैं बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी ओट्स (Oats) बेहद फायदेमंद हैं। मगर ओट्स खाने के फायदे (oats ke fayde) जानने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि आखिर ओट्स क्या है (what is oats in hindi)।                                                                             जानिए दलिया खाने के फायदे और नुकसान

ओट्स क्या होता है? – What is Oats in Hindi

 

ओट्स को हिंदी में ‘जई’ कहा जाता है। इसका साइंटिफिक नाम ऐवना सटाइवा (Avena sativa) है और यह पोएसी (Poaceae) परिवार से संबंधित है। इसे ज्यादातर सुबह के नाश्ते में खाया जाता है। वैसे तो इसकी खेती की शुरुआत स्कॉटलैंड में हुई थी लेकिन धीरे-धीरे आज इसे लगभग सभी देशों में खाया जाता है। यह बाजार में कई तरह के फ्लेवर में मिलता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। आपको बता दें कि 1 कप ओट्स में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है। ओट्स में कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम आयरन, विटामिन ई और विटामिब बी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

ओट्स खाने का तरीका – Oats Kaise Khaye

ओट्स खाने का तरीका

 

ओट्स खाने का सही समय सुबह का है। यानी सुबह किया गया ओट्स का नाश्ता आपको दिनभर चुस्त-दुरुस्त रख सकता है। मगर अब यहां सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ओट्स कैसे बनाये? या फिर ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? तो इसका जवाब हम आपको देंगे। ओट्स को आप कई तरीके से बनाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो इसकी स्मूदी बना लें या फिर दूध के साथ भी ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स को सब्जियों के साथ भी काया जा सकता है। आप इसमें गाजर, मटर, गोभी, बीन्स से लेकर पालक तक मिला सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो ओट्स की खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। इसमें अपनी पसंद की दाल और कुछ सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाई सकती हैं।

ओट्स खाने के फायदे – Oats khane ke fayde

ये तो हमने आपको बता दिया कि सुबह नाश्ते के समय ओट्स खाने के फायदे काफी हैं। मगर वो फायदे क्या हैं, यह जान लेना भी जरूरी है। ओट्स प्रेगनेंसी से लेकर वजन कम करने तक में फायदेमंद है। इतना ही नहीं कई बिमारियों को रोकने और उनसे निजात दिलाने में भी ओट्स का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ओट्स न सिर्फ सेहत बनाता है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी इजाफा करता है। हम यहां आपको ओट्स खाने के ऐसे ही कुछ फायदे बता रहे हैं। जिन्हें जानकर आप कभी भी अपने नाश्ते में ओट्स को मिस नहीं करेंगे। इसके अलावा अगर अभी ओट्स नहीं खाते हैं तो ओट्स खाने के फायदे  oats benefits in hindi जानकर आज से ही इसे खाना शुरू कर देंगे। 

ओट्स खाने के फायदे

प्रेगनेंसी में ओट्स खाने के फायदे

प्रेगनेंसी में डॉक्टर्स गर्भवती महिला को फोलिक एसिड से भरपूर खाना खाने की सलाह देते हैं। ओट्स फोलिक एसिड का प्राकृतिक स्रोत है। इतना ही नहीं ओट्स में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके सेवन से गर्भवती महिला  के अंदर पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। साथ ही यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले कब्ज से भी राहत दिलाता है। 

वजन कम करने के लिए

वजन कम करने के लिए ओट्स के फायदे oats ke fayde अनेक हैं। ओट्स खाने में काफी हैवी होता है। इस वजह से इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होता। इसमें लो कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन जरूर करें।

त्वचा के लिए ओट्स के फायदे

हम आपको बता चुके हैं कि ओट्स न सिर्फ सेहत के लकिये बल्कि खूबसूरत त्वचा पाने के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह मुहांसे दूर करने के साथ त्वचा के लिए अच्छा माॅइश्चराइज़र भी है। मुहांसे दूर करने के लिए 2 चम्मच ओट्स को अच्छे से पीस कर उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठन्डे पानी से चेहरा साफ़ कर लें।

चिकनपाॅक्स में ओट्स खाने के फायदे

चिकनपाॅक्स में ओट्स खाने के फायदे

आपको जानकर हैरानी होगी कि ओट्स चिकनपॉक्स में भी काफी फायदेमंद है। ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो चिकनपॉक्स के दौरान होने वाली सूजन और खुजली में रहत देते हैं। इसके लिए नहाने के पानी में 1 कप ओट्स और 1 कप बेकिंग सोडा डालकर नहाएं। इसके बाद त्वचा को अच्छे से साफ कर लें। 

बालों के लिए ओट्स के फायदे

खूबसूरती के मामले में ओट्स के फायदे oats ke fayde अनेक हैं। यह न सिर्फ त्वचा को बल्कि बालों को भी खूबसूरत बनाता है। ओट्स के इस्तेमाल से बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस 3 चम्मच ओट्स में 1 कप दूध, 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें।

डायबिटीज में ओट्स के फायदे

डायबिटीज के रोगियों के लिए ओट्स वरदान की तरह है। अगर आप ब्लड शुगर के स्तर को कम कोशिश कर रहे हैं तो अपने नाश्ते में ओट्स का सेवन जरूर करें। दरअसल, ओट्स फाइबर का अच्छा स्रोत है और फाइबर में बीटा-ग्लूकॉन पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने खाने में रोजाना ओट्स को जरूर शामिल करें।

शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए

हमने आपको पहले ही बताया है कि अगर सुबह का नाश्ता ऊर्जा से भरपूर हो तो दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। ओट्स इसका प्रमुख उदाहरण है। ओट्स में विटामिन्स, मिनरल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ओट्स खाने से सेवन से शरीर को लंबे समय तक थकान का अनुभव नहीं होता। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स भी सुबह के नाश्ते में ओट्स खाने की सलाह देते हैं।

ओट्स खाने के नुकसान – Side Effects of Oats in Hindi

ओट्स खाने के नुकसान

 

हर चीज़ के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। ओट्स खाने के फायदे oats ke fayde हैं तो ओट्स खाने के नुकसान oats ke nuksan भी हैं। कोशिश  भी पैकेट बंद न खरीदे और न खाएं। इसकी वजह यह है कि ओट्स के पैकेट को तैयार करते समय प्रिजर्वेटिव्स केमिकल्स के इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और अपनी एक एक्सपायरी डेट के साथ बाजार में आता है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं ओट्स बनाते समय अगर यह कच्चे रह जाएं तो पेट दर्द का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा अधिक उम्र वाले लोगों को, खासतौर पर जिनके दांत नहीं हैं उन्हें भी ओट्स खाने से बचना चाहिए क्योंकि वो ओट्स को ठीक से पचा नहीं पाएंगे और निगलने की कोशिश करेंगे। इसके चलते ओट्स के पाचन में दिक्कत आ सकती है। 

ओट्स के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब – FAQ’s

ओट्स कितना खाना चाहिए?

यह पूरी तरह से आप पैर निर्भर करता है कि आप ओट्स को किस रूप में खा रहे हैं। जैसे दूध और ओट्स का सेवन कर रहे हैं तो लगभग आधा कप ओट्स इसके लिए सही रहेगा।

ओट्स को कैसे खाये?

ओट्स को आप कैसे भी खा सकते हैं। आप इसे दूध में मिलाकर खा सकते हैं या फिर ओट्स की खिचड़ी बनाकर भी खाई जा सकती है।

ओट्स और दलिया में क्या फर्क है?

ओट्स ओट ग्रेन यानी एविना सैटाइवा से बनता है और दलिया गेंहू से बनता है।

ओट्स किससे बनता है?

ओट्स एक प्रकार का अनाज है, जो जई के दानों से बनता हैं।

ओट्स कब खाना चाहिए?

ओट्स ज्यादातर सुबह के समय नाश्ते में खाना चाहिए। इससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए ओट्स हमेशा सुबह खाना फायेमंद रहता है।

ओट्स खाने से वजन कम होता है क्या?

जी हां, ओट्स खाने से वजन कम होता है। इसके लिए सुबह नाश्ते में ओट्स में सेवन करें।

एक कटोरी ओट्स में कितनी कैलोरी होती है?

40 ग्राम ओट्स में करीब 142 कैलोरी पाई जाती है।

यह भी पढ़ें
ओट्स और दलिया में क्या फर्क है
ओट्स खाने का तरीका

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From वेलनेस