एंटरटेनमेंट

दीपवीर: शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, देखिए नई बहू के स्वागत की पहली तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  Nov 18, 2018
दीपवीर: शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, देखिए नई बहू के स्वागत की पहली तस्वीरें

शादी के बंधन में बंध चुके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का उनके फैन्स मुंबई लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब वो इंतज़ार खत्म हो चुका है क्योंकि बॉलीवुड का ये नया- नवेला जोड़ा अब इटली से मुंबई वापस आ चुका है। आज सुबह ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पिंक नेहरू जैकेट और गोल्डन कलर के कुर्ते- पायजामे में रणवीर काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं दीपिका भी लाइट गोल्डन कुर्ते पर लाल चुन्नी ओढ़े हुए काफी खूबसूरत लग रही थीं। मुंबई में दोनों के स्वागत की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।

#DeepVeer: नये जोड़े के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा दीपिका का ससुराल, देखिए तस्वीरें

इटली से मुंबई तक का लंबा सफर तय करने के बाद भी रणवीर- दीपिका के चेहरे पर मुस्कान बरकरार थी। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। यहां तक कि दोनों ने अपने फैन्स के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाईं।

रणवीर-दीपिका ने हाथ उठाकर फैन्स का अभिवादन भी स्वीकार किया। तस्वीरों में दीपिका के साथ रणवीर सिंह के हाथों पर भी मेहंदी लगी नजर आ रही है।

दोनों के चेहरे पर शादी की ख़ुशी साफ झलक रही थी।

#DeepVeer: शादी की तस्वीरों का इंतज़ार करने वालों का सोशल मीडिया पर यूं उड़ रहा मजाक

दोनों पूरी गर्मजोशी के साथ फैन्स से मिले और पोज़ देकर फोटोशूट भी करवाया।

रणवीर सिंह के घर पर दीपिका पादुकोण के गृह प्रवेश की सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

कुछ समय पहले ही रणवीर- दीपिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थीं, जिन्हें खुद रणवीर- दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। उसके बाद धीरे- धीरे रणवीर की हल्दी और दीपिका की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ गईं।

दीपिका पादुकोण के ये हेयर स्टाइल्स एकदम बदल देंगे आपका लुक | Deepika Padukone Hair Styles

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में ‘विला देल बालबीएनलो’ में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। दोनों तरफ के करीब 60 मेहमान इस शादी में शामिल हुए थे, जिन्हें मोबाइल साथ में ले जाने की सख्त पाबंदी थी। यहां तक कि मीडिया को भी लगभग 100 मीटर दूर से तस्वीरें लेने की इजाज़त दी गई थी।

अब 21 व 28 नवंबर को दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। 21 को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में जहां बॉलीवुड की हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, वहीं 28 नवंबर को बेंगलुरू में होने वाले रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर के सभी रिश्तेदार शामिल होंगे।

 

Read More From एंटरटेनमेंट