एंटरटेनमेंट

नयनतारा और विग्नेश ने ट्विंस का किया स्वागत, डायरेक्टर ने Pic शेयर कर फैंस को दी जानकारी

Megha Sharma  |  Oct 10, 2022
नयनतारा और विग्नेश ने ट्विंस का किया स्वागत, डायरेक्टर ने Pic शेयर कर फैंस को दी जानकारी

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी के जरिए रविवार को ट्विंस का स्वागत किया है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। डायरेक्टर ने अपने ट्विंस की कई तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, ”नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमारें ट्विन बेटे हुए हैं। साथ ही उन्होंने अपने न्यूबोर्न्स के नाम भी बताए हैं। दोनों ने अपने बेटों का नाम उइर और उलागम रखा है। हमारी सभी दुआएं और हमारे पूर्वजों की दुआएं हमारी मेनिफेस्टेंशन में मिल गई हैं और साथ में आ गई हैं और हमारे घर में दो बेटों का जन्म हुआ है, हम उइर और उलागम के लिए आप सभी की दुआएं चाहते हैं”। जिंदगी अधिक ब्राइटर और खूबसूरत हो गई है और भगवान भी डबल ग्रेट हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपने बेटों के पैरों को चूमते हुए दिख रहे हैं।

विग्नेश द्वारा पोस्ट को शेयर करने के बाद ही दोनों के दोस्तों और इंडस्ट्री सेलेब्स की शुभाकामनाओं के कमेंट्स आने लग गए। एटली ने लिखा, ”ढेर सारी शुभकामनाएं दोनों को”, वहीं अमिताश प्रधान ने लिखा, ”अमेजिंग। आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

विग्नेश शिवन ने एक अन्य पोस्ट में नयनतारा और उनके ट्विंस का तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा, ”I love you Two and I love you Three”।

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने इस साल चेन्नई में 9 जून को शादी की थी। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिजनों की मौजूदगी में शादी की थी और इस दौरान इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी दोनों के इस खास दिन पर शामिल हुए थे। इनमें रजनीकांत, शाहरुख खान, मणी रतनम, सूरिया आदि का नाम शामिल है।

अपनी शादी की ड्रीमी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा था, “Am Married Jus the Beginning of a bigger, stronger, crazy love story wit you my #Thangamey! Love you #Thangamey #Kanmani Kadambari and now my wife!”

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा हाल ही में फिल्म गॉडफादर में दिखाई दी थीं। इसमें उनके साथ चिरनजीवी, सत्यदेव और सलमान खान नजर आए थे। वह जल्द ही एटली की जवान में शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी।

Read More From एंटरटेनमेंट