एंटरटेनमेंट

पति रोहित से इतना प्यार होने पर भी क्यों ‘नागिन’ बन गईं अनीता हसनंदानी?

Deepali Porwal  |  Jul 23, 2018
पति रोहित से इतना प्यार होने पर भी क्यों ‘नागिन’ बन गईं अनीता हसनंदानी?

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी फिलहाल ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘नागिन’ जैसे टीवी शोज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। टीवी क्वीन अनीता सोशल क्वीन के नाम से भी मशहूर हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं पर इस बार वाला वीडियो कुछ खास है।

पति से लिया ऐसा वादा!

हर पत्नी की तरह अनीता हसनंदानी भी अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वे अक्सर अपनी और रोहित की रोमांटिक फोटो शेयर करती हैं। मगर हाल ही में अनीता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में रोहित रेड्डी अपनी पत्नी अनीता हसनंदानी के लिए एक गाना गा रहे हैं और कैप्शन में अनीता ने रोहित से एक खतरनाक वादा लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि पति का गाना सुनने के बाद अनीता खुशी से पागल हो गई होंगी!

न गाना यह गाना दोबारा

अनीता हसनंदानी को आम तौर पर अपने पति रोहित रेड्डी की हर बात बहुत पसंद है। उनके साथ जिम में एक्सरसाइज करना, पार्टी करना, देश- विदेश घूमना… अनीता को सब बहुत पसंद है, बस यह गाना पसंद नहीं आया। दरअसल, रोहित का रोमांटिक गाना सुनने के बाद अनीता ने उनसे वादा लिया है कि अब वे दोबारा कभी उनके लिए कोई गाना न गाएं! सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन्होंने यह तक कहा है कि अब रोहित बाथरूम में खुद के लिए भी कुछ न गाएं। लगता है कि पर्दे की ‘नागिन’ अब असल ज़िंदगी में भी नागिन वाली हरकत करने लगी है।

जिम के लिए शुक्रिया

अनीता हसनंदानी को रोहित रेड्डी का यह गाना भले ही खास पसंद नहीं आया पर रोहित की कुछ ऐसी खूबियां भी हैं, जिनके लिए अनीता उनकी शुक्रगुजार हैं। दरअसल, रोहित और अनीता हर रोज साथ में जिम जाते हैं। वहां वे दोनों एक्सरसाइज करने में एक- दूसरे की पूरी मदद भी करते हैं। शायद ठीक ही कहा गया है, साथ में एक्सरसाइज करने वाला कपल हर घड़ी साथ रहता है। ये दोनों भी अपने फैन्स के लिए कपल गोल्स सेट करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इन दोनों की मोहब्बत यूं ही परवान चढ़ती रहे!

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

ये भी पढ़ें :

‘नागिन 3’ की दूसरी नागिन का ग्लैमरस अंदाज भी आया सामने

इस ‘नागिन’ को देखकर नहाना ही भूल गया छोटे पर्दे का यह लोकप्रिय स्टार

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने बनाया नया रिकॉर्ड!

 

Read More From एंटरटेनमेंट