एंटरटेनमेंट

अंबानी परिवार में खुशखबरी : अब अनंत अंबानी का रिश्ता तय

Deepali Porwal  |  May 15, 2018
अंबानी परिवार में खुशखबरी : अब अनंत अंबानी का रिश्ता तय

साल की शुरूआत में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने गोवा में सगाई की थी। कुछ दिनों पहले उनकी बेटी ईशा अंबानी ने भी सगाई कर ली। अब अंबानी परिवार एक और समारोह की तैयारी में व्यस्त है।

अंबानी परिवार में खुशियों की बहार

मुकेश अंबानी के घर में सेलिब्रेशंस थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बड़े बेटे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की स्टार स्टडेड सगाई पार्टी के बाद अब उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपनी जीवनसाथी को चुन लिया है। खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी अपने बड़े भाई-बहन के नक्शेकदम पर चल चुके हैं। माना जा रहा है कि वे राधिका मर्चेंट से सगाई कर चुके हैं। अगर यह खबर सच है तो अंबानी परिवार की तरफ से बहुत जल्द एक और भव्य समारोह की जानकारी मिल सकती है।

ईशा अंबानी की पार्टी में मची थी धूम

ईशा अंबानी ने हाल ही में पीरामल समूह के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से सगाई की थी। उस फैमिली फंक्शन के बाद अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गजों ने शिरकत की थी। इस इंगेजमेंट पार्टी में करण जौहर, आमिर खान और शाह रुख खान जैसे सितारे मौजूद रहे थे। ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी के साथ फिल्म ‘बार बार देखो’ के गाने ‘नच दे ने सारे’ पर खूब धूम मचाई थी। इस पार्टी के वीडियो देखकर ही उसमें हुई मस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दिसंबर में होगी शादी

अप्रैल में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने गोवा में अपनी फ्रेंड श्लोका मेहता को प्रपोज किया था। उसके बाद वहीं दोनों परिवारों की मौजूदगी में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने सगाई कर ली थी। सगाई की खबर मीडिया को देने के बाद मुकेश अंबानी ने एक बहुत ही ग्रैंड पोस्ट इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया था। इस समारोह को बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने खास बना दिया था।

खबरों के मुताबिक, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी दिसंबर में होगी। हो सकता है कि उनके दोनों भाइयों की शादी भी दिसंबर में ही हो जाए!

सोनम कपूर की शादी के बाद इस शादी की भव्यता भी देखने लायक होगी।

ये भी पढ़ें :

आनंद से शादी कर पीरामल खानदान की बहू बनेंगी ईशा अंबानी
आकाश अंबानी की शानदार इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के बड़े सितारे
श्लोका मेहता के साथ फोटो खिंचवाते हुए आकाश अंबानी ने मीडिया से लगाई एक दिलचस्प गुहार
कान्स पहुंचते ही पति आनंद आहूजा को मिस करने लगीं सोनम कपूर

Read More From एंटरटेनमेंट