ट्रैवल

Best Travel Destinations in India: ये हैं इंडिया की 5 अनदेखी सबसे खूबसूरत जगहें, एक बार तो जरूर जाना चाहिए

Archana Chaturvedi  |  Aug 3, 2023
Best Travel Destinations in India: ये हैं इंडिया की 5 अनदेखी सबसे खूबसूरत जगहें, एक बार तो जरूर जाना चाहिए

जब भी खूबसूरत जगहों का जिक्र होता है तो कई लोगों के मन में विदेश का ही ख्याल आता है। लेकिन हमारा देश भी कई खूबसूरत और मनमोहक जगहों से भरा है, बस आपको वहां जाने की देर है। अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है लाइफ में कम से कम एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं। 

भारत में कुछ ऐसी भी अनदेखी जगहें हैं, जहां खूबसूरत वादियों के साथ-साथ आपको भीड़-भाड़ से दूर सुकून और शांति देखने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। आइए जानते हैं ऐसी ही ऐसी ही भारत की अनदेखी खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशंस के बारे में –

गोकर्णा, कर्नाटक

कर्नाटक में गोकर्णा ऐतिहासिक महाबलेश्वर मंदिर और इसके आसपास के कई खूबसूरत बीचेस के लिए जाना जाता है। ये गोवा से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। अगर आप गोवा घूमने जा रहे हैं तब तो गोकर्णा जरूर से जाना चाहिए। क्योंकि यहां आपको गोवा से ज्यादा साफ, सुंदर और शांत बीचेस मिलेंगे।

चोपता, उत्तराखंड

कश्मीर के अलावा आपको उत्तराखंड की वादियों में भी स्वर्ग जैसे नजारे दिख सकते हैं। अगर आप उत्तराखंड सैर पर आये हैं तो यहां स्थित चोपता जरूर जाना चाहिए और इस सुखद अनुभव का आनंद लेना चाहिए। यहां से विशाल हिमालय और बर्फ से ढके पहाड़ों के कई रंग देखे जा सकते हैं। यह नजारा इतना खूबसूरत है कि आप इसे घंटों तक निहारते रहना चाहेंगे। पास के कोटेश्वर महादेव मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर भी अवश्य देखने योग्य हैं।

कोडइकनाल, तमिलनाडु

कोडइकनाल तमिलनाडु राज्य के डिंडीगुल जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। अगर ऊटी क्वीन ऑफ हिल स्टेशन्स है तो कोडइकनाल प्रिंसेज ऑफ हिल स्टेशन्स यानी हिल स्टेशन्स की राजकुमारी… । यहां आप प्रकृति की खूबसूरती को बेहद नजदीक से एक्सपीरियंस कर सकते हैं। ये हिल स्टेशन चॉकलेट और सर्दियों के कपड़े जैसे शॉल और अन्य चीजें खरीदने के लिए भी काफी अच्छा है।

पारुले, महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र की यह जगह बेहद खूबसूरत और नेचर से भरपूर है। पारुले में आप स्वादिष्ट मालवणी भोजन का आनंद ले सकते हैं और खेत में रहने का एक सुंदर अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको इतने अच्छे रिजॉर्ट मिलेंगे जो कुदरत की गोद में रहने का एहसास करायेंगे। शहर की भीड़-भाड़ से दूर एक आरामदायक और पारंपरिक जीवन का अनुभव बहुत सुखद है। यहां घूमने के लिए अक्टूबर और नवंबर सबसे अच्छे महीने हैं। पास के देवबाग और निवाती बीचेस भी बहुत सुंदर और साफ हैं।

गुरेज वैली, कश्मीर

इस जगह को दूसरा स्वर्ग कहना गलत नहीं होगा। इस जगह को जन्नत का दरवाजा कहा जाता है। ऊंचे पहाड़ों की गोद में बसे इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता आपको इस जगह से प्यार करने पर मजबूर कर देगी। गुरेज वैली काफी सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि यह LOC के ठीक नीचे है। जिसकी वजह से भारतीय सेना का यहां लगातार फोकस रहता है। यहां सारे लैंडस्केप प्रकृति की बनाई नैसर्गिक पेंटिग लगते हैं। गुरेज घाटी में विभिन्न प्रकार के पेड़, पौधे और फूल भी पाए जाते हैं। गुरेज़ वैली की यात्रा के लिए मई से सितंबर का समय सबसे अच्छा है।

Read More From ट्रैवल