लाइफस्टाइल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः जानिए उन महिला हस्तियों के बारे में, जो भारत से बनीं मिस वर्ल्ड

Supriya Srivastava  |  Mar 2, 2021
miss world from india in hindi, Miss World, Priyanka Chopra, Aishwarya Rai
भारतीय खूबसूरती यानी इंडियन ब्यूटी की तारीफ सालों से कवियों में कविताओं में और आर्टिस्ट की आर्ट में होती आई है। आंखों से लेकर बालों तक इंडियन ब्यूटी का दूर-दूर तक कोई कॉम्पिटिशन नहीं रहा है। मगर इस खूबसूरती को असली पहचान तक मिली जब इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाने लगा। जब मिस वर्ल्ड (Miss World) और मिस यूनिवर्स (Miss Universe) जैसे प्रतिष्ठित खिताब भारत की महिलाओं के नाम होने लगे। इनके ताज जब भारतीय महिलाओं के सर सजे तब इंडियन ब्यूटी की तारीफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी। इसकी शुरुआत हुई साल 1966 से, जब भारत की तरफ से पहली बार मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज रीता फारिया के सिर पर सजा। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक 6 भारतीय महिलाएं मिस वर्ल्ड की विनर (Miss World winner) बन चुकी हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (womens day quotes in hindi) के मौके पर हम आपके लिए लेकर आये हैं, उन भारतीय महिलाओं के नाम जिन्होंने जीता मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब।  
https://hindi.popxo.com/article/strong-female-characters-in-indian-television-that-still-inspire-todays-women-in-hindi

रीता फरिया – Reita Faria

मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1951 में हुई थी। उसके ठीक 15 साल बाद 1966 में ऐसा पहली बार हुआ जब मिस वर्ल्ड का ताज किसी भारतीय महिला के सिर पर सजा। इस महिला सुंदरी का नाम था रीता फारिया। इसी के साथ रीता (1966) ने मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया। आपको बता दें रीता फारिया पहली मिस वर्ल्ड थीं, जिन्होंने बाद में फिजिशियन के करियर को अपना लिया। मुंबई में पली-बढ़ीं रीता फारिया ने मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग और प्रोफेशनल कपड़ों के मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिताब जीतने के बाद रीता फारिया के पास फिल्मों के कई ऑफर आये लेकिन उन्होंने फिजिशयन बनना ही चुना।  

ऐश्वर्या राय – Aishwarya Rai

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से भला कौन वाकिफ नहीं है। रीता फारिया के मिस वर्ल्ड बनने के सालों बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब अपने नाम किया। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने लगे थे। इस खिताब ने ऐश्वर्या राय के लिए बॉलीवुड की राह आसान कर दी। साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने पहली बॉलीवुड फिल्म “और प्यार हो गया” से बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर लिया। मगर उन्हें पहचान मिली संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्ख़ियों में रही। बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा। मगर सभी अफवाहों पर लगाम लगाते हुए साल 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।  आज ऐश्वर्या राय एक खूबसूरत बेटी आराध्या की मां हैं।  

डायना हैडेन – Diana Hayden

ऐश्वर्या राय के बाद साल 1997 में डायना हैडेन ने मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज अपने सिर सजाया। इसी के साथ डायना हैडेन भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड बनने वाली तीसरी महिला बनीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद डायना हैडेन ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अपना भाग्य आजमाया मगर यहां वे पूरी तरह से फेल रहीं। डायना हैडेन ने बॉलीवुड में गिनती की 6 फिल्में की और उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इन्होने साल 2008 में बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2013 में डायना हैडेन एक अमेरिकी बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंध गईं। आज डायना 3 प्यारे बच्चों की मां हैं और अपनी नई ज़िंदगी में काफी खुश हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/women-oriented-movies-to-watch-in-hindi

युक्ता मुखी – Yukta Mookhey

डायना हैडेन के बाद युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज अपने नाम किया। इसी साल युक्ता मुखी फेमिना मिस वर्ल्ड भी बनी थीं। बैंगलोर के एक सिंधी परिवार में जन्मीं युक्ता मुखी दुबई में पली-बढ़ीं। आपको बता दें कि युक्ता मुखी ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी किया हुआ है। युक्ता मुखी की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही। साल 2008 में युक्ता मुखी ने न्यू यॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली। मगर शादी के 5 साल बाद ही उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का केस दर्ज करा दिया। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। बात करें वर्क फ्रंट की तो युक्ता मुखी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी हाथ आजमाया मगर यहां भी वो कुछ कमाल न दिखा सकीं। 

प्रियंका चोपड़ा – Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज अपने सिर सजाया। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल थी। आज प्रियंका चोपड़ा की शख्सियत से सभी वाकिफ हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजाया। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई सोलो हिट फिल्में दीं। इनमें फैशन और मैरी कॉम के नाम सबसे ऊपर आते हैं। प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। प्रियंका और निक जोनस की शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटो बायोग्राफी बुक ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है।

मानुषी छिल्लर – Manushi Chhillar

प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड (Miss World) बनने के बाद एक लंबा इंतज़ार करवाते हुए साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब अपने नाम किया। मानुषी छिल्लर ने हरियाणा से मेडिकल की पढ़ाई की है। इसी साल मिस इंडिया का ताज अपने सिर सजाने के बाद मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाई। यहां भी मानुषी ने लोगों को निराश नहीं किया और अपनी खूबसूरती व इंटेलिजेंस के बल पर वे बन गईं मिस वर्ल्ड।  
https://hindi.popxo.com/article/international-womens-day-quotes-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From लाइफस्टाइल