Dating

Mr.Right मिलने से पहले हर लड़की मिलती है इन 7 तरह के लड़कों से

Riwa Singh  |  May 5, 2016
Mr.Right मिलने से पहले हर लड़की मिलती है इन 7 तरह के लड़कों से

कभी हम खुद ढूंढते हैं कभी हमारे पैरेंट्स, लेकिन हर लड़की की लाइफ में एक टाइम तो ऐसा आता ही है जब उसे अपना Mr. Right ढूंढना पड़ता है और ultimately वो उसे मिल ही जाता है। पर उससे मिलने से पहले हम उसकी खोज में जाने कितने ही तरह के लोगों से मिल लेते हैं जो थोड़े टाइम के लिए हमारी लाइफ में आते भी हैं पर हवा के झोंके की तरह चले जाते हैं।

1. ये हैं Mr. Successful जिन्हें सब जानते हैं

इनकी rapport इतनी ज़बरदस्त है कि आप भी इनके साथ कहीं जाना अपनी शान समझती हैं। ये न सिर्फ़ well-dressed बल्कि well-behaved भी हैं और सभी के views कैसे अपने फेवर में करना है, इन्हें पता है। इन्होंने आपको सिखाया कि publically walk कैसे करना है और talk कैसे करना है।

2. इनसे मिलिए, Mr. Sensitive

ये आपके emotions की कद्र करते हैं, आपको खूब समझते हैं। न भी समझें तो समझने की खूब कोशिश करते हैं (कम से कम दिखाते तो यही हैं!) ये आपको कुछ ज्यादा ही फील करने का टैलेंट रखते हैं।

3. और ये रहे Mr. आज्ञाकारी

ये social peripheral में बहुत ही अच्छे और दमदार माने जाते हैं.. और आपसे बेइंतहां मुहब्बत करने का दम भरते हैं, खुलेआम इज़हार भी करते हैं पर पैरेंट्स के सामने आते ही इनकी पुंगी बज जाती है। ये उनके सामने आखिरी सांस तक ये नहीं कह सकते कि ये आपको पसंद करते हैं। Uff!

4. ये भी तो थे.. Mr. हंसमुखलाल

लोगों को कैसे हंसाना है ये इन्हें बखूबी आता है। इनके साथ आप कभी बोर नहीं हो सकतीं, कई लड़कियों का इन पर क्रश भी रहा होगा.. पर सिर्फ़ हंसाने भर से तो ज़िंदगी नहीं चलती न? So bye!

5. इन्हें न भूलना.. Mr. High-school Stud

ये जनाब ऐसे थे कि स्कूल के ज़माने में तमाम लड़कियां इन पर मरती थीं, पर ये जिन पर मरते थे वो लड़की privileged मानी जाती थी। और वो आप थीं.. आपको भी क्लास में खूब अटेंशन मिली इसी बहाने। पर अब वो कल की बात हो चुकी है.. शायद अब आप एक-दूसरे के contact में भी न हों।

6. ये वो हैं जिन्हें आप Mr. Creepy समझती थीं

और ये आपकी सच्चे दिल से पूजा करते थे। आपके देखते ही इनके expressions…उफ! सब लोग आपको इतना चिढ़ाते थे इनके नाम से और आप इन्हें creepy समझती थीं। अब भी जब आप खुद को low feel करती हैं तो इन्हें याद कर के मुस्कुरा लेती हैं।

7. बस ये आखिरी.. Mr. Ambitious

आप इन्हें प्यार करती थीं और ये भी आपको प्यार करते थे पर बीच में आ गया इनका करियर। और ये करियर को लेकर इतने conscious थे कि आप कब इनसे अलग हो गईं इन्हें पता ही नहीं चला। फाइनली, आज आप इनका पता लगाती हैं तो या तो वो बहुत established हो चुके हैं या लाइफ़ में कुछ और भी बड़ा प्लान कर रहे हैं। पर लाइफ इनके आज तक टुकड़ों में ही चल रही है।

कैसा लगा पढकर? याद आए न आपको यादों के बक्से के वो सारे अनमोल किस्से.. 🙂

gifs: tumblr

यह भी पढ़ें : Long Distance Relationship में हैं तो जरूर समझेंगी ये 14 बातें

यह भी पढ़ें : आपको भी मिलनी चाहिए ये 17 चीजें अपनी Relationship में!

Read More From Dating