एंटरटेनमेंट

51 की उम्र में पिता बने मनोज तिवारी, कहा- ‘लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई हैं’

Megha Sharma  |  Dec 12, 2022
51 की उम्र में पिता बने मनोज तिवारी, कहा- ‘लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई हैं’

भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। दरअसल, उनके घर एक बार फिर नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी 51 वर्ष की आयु में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी पत्नी सुरभि के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचिर कर रहा हूं कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे… सुरभि-मनोज तिवारी।” इस ट्वीट के साथ उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है और यह तस्वीर अस्पताल से शेयर की गई है। तस्वीर में उनकी पत्नी बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रही हैं और वह साइड में खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

तीसरी बार बेटी के पिता बने मनोज तिवारी

दरअसल, मनोज तिवारी की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल पाया था। दोनों का शादी के कुछ वक्त ही तलाक हो गया था। मनोज तिवारी की इस शादी से एक बेटी भी है और उसका नाम रीति तिवारी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी ने सुरभि से शादी की थी और उन्होंने 2020 में सुरभि से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम सान्विका है और अब उनके घर एक और बेटी का जन्म हुआ है।

मनोज तिवारी ने पत्नी के बेबी शॉवर के साथ दी थी गुडन्यूज

मनोज तिवारी ने 21 नवंबर को फैंस के साथ अपनी पत्नी के बेबी शॉवर की वीडियो शेयर की थी और इसी के साथ उन्होंने फैंस को यह गुडन्यूज भी दी थी। एक्टर-सिंगर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि का बहुत ही प्यारा बेबी शॉवर का वीडियो शेयर किया था। इस दौरान सुरभि खूबसूरत लाल लहंगे में दिखाई दी थीं। वीडियो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं और इस दौरान मनोज तिवारी पेस्टल पिंक शेरवानी में नजर आए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा था, ”कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं… केवल महसूस कर सकते हैं।”

Read More From एंटरटेनमेंट