एंटरटेनमेंट

क्या मलाइका अरोड़ा का ड्राइवर अरबाज़ खान को दे रहा था उनकी और अर्जुन की निजी जानकारियां?

Supriya Srivastava  |  Jan 24, 2019
क्या मलाइका अरोड़ा का ड्राइवर अरबाज़ खान को दे रहा था उनकी और अर्जुन की निजी जानकारियां?

बॉलीवुड के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रोमांस की खबरें अक्सर आती रहती हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता है, लेकिन दोनों ही इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं करते हैं। यही वजह है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस पर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं। कुछ दिन पहले ही एक रियलिटी शो के सेट पर दोनों की गजब केमिस्ट्री देखने को मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान दोनों की नज़दीकियों के चलते अर्जुन कपूर से काफी नाराज़ भी चल रहे हैं। मगर इस बीच कोई ऐसा भी है जिसे मलाइका अरोड़ा की निजी ज़िंदगी में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी है। वो कोई और नहीं बल्कि खुद मलाइका का ड्राइवर है।

मलाइका की खबरें करता था लीक

दरअसल मलाइका अरोड़ा का ड्राइवर मुकेश काफी समय से उनकी निजी ज़िंदगी की खबरें बाहर लीक कर रहा था। इस बात का पता चलते ही मलाइका ने उसे नौकरी से निकाल दिया। खबरों की मानें तो मलाइका का ड्राइवर मुकेश, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की खबर अपने भाई बबलू को दिया करता था। खास बात ये है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान जब रिलेशनशिप में थे तब उन दोनों ने मिलकर मुकेश और बबलू को ड्राइवर की नौकरी दी थी। मुकेश मलाइका के ड्राइवर बने और बबलू अरबाज़ खान के। तलाक के बाद भी मलाइका अरोड़ा ने मुकेश को अपना ड्राइवर बनाए रखा, मगर जब मलाइका को पता चला कि उनका ड्राइवर उनकी निजी खबरें बबलू को लीक करता था तो वह काफी परेशान हो गईं और बिना देर किये उन्होंने अपने ड्राइवर मुकेश को नौकरी से निकाल दिया। तो क्या ये समझा जाए कि अरबाज़ अभी भी अपनी एक्स वाइफ की निजी ज़िंदगी में काफी रुचि रखते हैं और अक्सर ताक- झांक करते रहते हैं। वैसे मालूम नहीं कि वो क्यों चाहते हैं कि मलाइका और अर्जुन की सभी खबरें उन तक पहुंचती रहें?

अर्जुन कपूर की वजह से हुआ तलाक!

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि वो अपनी निजी ज़िंदगी में हो रहे बदलावों से काफी खुश हैं। उनकी पिछली ज़िंदगी में जो कुछ भी हुआ, सभी इस बात से वाकिफ हैं। उन्हें इस बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। वो अभी अपनी ज़िंदगी को एन्जॉय कर रही हैं, जो बहुत खूबसूरत है। बता दें कि मलाइका और अरबाज़ खान की लव मैरिज थी। दोनों की मुलाकात एक कॉफी एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों का 17 साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। मगर ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। मलाइका और अरबाज़ के तलाक के लिए भी अर्जुन कपूर के साथ उनकी रिलेशनशिप को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। मगर पब्लिकली दोनों ही अभी अपने इस रिश्ते को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

“अंदाज अपना- अपना” के रीमेक में ये एक्टर निभाएंगे अमर- प्रेम का क्लासिक किरदार

सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे को फिर हुआ प्यार, कन्फर्म किया रिश्ता

बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज़ की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कौन है कितनी अमीर

Read More From एंटरटेनमेंट