एंटरटेनमेंट

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: डीवा ने एक्टर के परिजनों को इंस्टा पर किया अनफॉलो!

Megha Sharma  |  Aug 26, 2023
Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: डीवा ने एक्टर के परिजनों को इंस्टा पर किया अनफॉलो!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की रिपोर्ट्स ने फैंस को हैरान कर दिया है। दोनों एक दूसरे को पिछले पांच सालों से डेट कर रहे थे और दोनों ने अक्सर ही ट्रोलिंग और हेट्रेड का बेहद अच्छे से सामना किया है लेकिन अब लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों के बीच बात क्यों बिगड़ गई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इतने वक्त से एक दूसरे के साथ थे। दोनों कुछ महीने पहले ही जर्मनी में साथ में हॉलीडे एन्जॉय करते हुए नजर आए थे। अर्जुन कपूर ने हमेशा मलाइका अरोड़ा के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है और ऐसा ही मलाइका अरोड़ा ने भी किया है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा के अर्जुन की पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं देने के बाद अब ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के परिवार को किया अनफॉलो

इसी बीच हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अनशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है लेकिन वह अभी भी सोशल मीडिया पर अनिल कपूर, बोनी कपूर और अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं। रेडिट पर मौजूद कुछ लोगों ने ये बदलाव नोटिस किए हैं। कुछ का कहना है कि मलाइका अरोड़ा कभी भी उन्हें फॉलो नहीं करती थीं। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला के साथ भी हाल ही में जोड़ा गया था, जिन्होंने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। कुशा ने कहा कि वह इस तरह की अफवाहें रोज पढ़ती हैं और उन्हें ये बहुत परेशान भी करती हैं और इससे उनकी मां की सोशल लाइफ पर भी असर हो रहा है।

नेटिजन्स का मानना है कि अर्जुन पर है परिवार का प्रेशर

लोगों का मानना है कि क्या अर्जुन कपूर के परिवार को मलाइका के साथ उनके फ्यूचर प्लान को लेकर ऑब्जेक्शन है। डीवा ने साफ किया था कि शादी कुछ ऐसा है, जिसे लेकर वह ओब्सेस्ड नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि अगर चीजें खुद ब खुद होती हैं तो वो अच्छा है। ऐसे में एक फैन का मानना है कि अर्जुन कपूर को उनके परिवार के अप्रूवल से फर्क क्यों पड़ता है क्योंकि वह और उनकी बहन दोनों श्रीदेवी की मौत के बाद ही बोनी कपूर के नजदीक आए हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों का मानना है कि मलाइका अरोड़ा ने अनील कपूर को भी अनफॉलो कर दिया है। वहीं मलाइका ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी जिसके बाद फैंस को लगा कि कहीं उन्होंने सही में अर्जुन कपूर से अपने रास्ते अलग तो नहीं कर लिए हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट