एंटरटेनमेंट

अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की मलाइका अरोड़ा ने शेयर की Pics, व्हाइट में ट्विनिंग करता दिखा कपल

Garima Anurag  |  Jun 27, 2022
Malaika Arjun In Paris

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कुछ दिन पहले ही एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस गए थे। मलाइका ने अर्जुन के 37वें जन्मदिन से कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है और कपल का साथ में इस इंटीमेट सेलिब्रशन की तस्वीरें गोल्स सेट करने वाली हैं। 

बर्गर, फ्राइज खाते और एक दूसरे को खिलाते, म्यूजिक सुनते और व्हाइट में ट्विनिंग करते अर्जुन और मलाइका की इन पिक्स को देखकर उनकी आपसी केमिस्ट्री और कैजुअल, हैप्पी मूड का अंदाजा लगाया जा सकता है। मलाइका ने एक क्लिप ऐसी भी शेयर की है जिसमें अर्जुन मलाइका को खिलाते हुए नजर आते हैं। 

साभार- इंस्टाग्राम

मलाइका ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, संडे है, बर्थडे भी है…ब्रंच तो बनता है।

इस पोस्ट के पहले मलाइका ने अर्जुन की एक ब्लैक टीशर्ट में केके कटिंग के समय की भी तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, मेक अ विश माय लव। इसके साथ मलाइका ने ये भी लिखा था कि तुम्हारी सभी कामनाएं और सपने पूरे हों। साथ में एक्ट्रेस ने हार्ट और लिप्स इमोटीकोन भी शेयर किया था। 

अर्जन को अंशुला, जान्हवी समेत सभी कपूर सिस्टर्स ने सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई दी है। 

साभार- इंस्टाग्राम

मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, उसके बाद से कभी भी अपने रिलेशनशिप को हाइड करने की कोशिश नहीं की है। अर्जुन मलाइका से अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा भी था कि अगर आपके रिलेशनशिप पर लोग बोल रहे हैं तो आगे बढ़कर बताने अपने रिलेशनशिप को रिस्पेक्ट देने जैसा है, इस पर कुछ भी बोला जाए वो इसे कमजोर बनाता है।

Read More From एंटरटेनमेंट