Make Up Trends and Ideas

होंंठो को और भी खूबसूरत दिखाने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स!

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
होंंठो को और भी खूबसूरत दिखाने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स!

खूबसूरत और करीने से मेकअप किए गए आपके होंठ चेहरे के attraction को कई गुना बढ़ा देते हैं। इन नाज़ुक होंठो पर कितने ही bollywood songs लिखे जा चुके हैं। फिर आप भी तो अपनी पसंदीदा actress की मुस्कान पर फिदा रहती हैं। तो आपकी अपनी मुस्कान को भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तरह आकर्षक बना सकती हैं।

सबसे पहले लिप केयर

गर्मियों में सूरज की तेज धूप का असर आपके होंठो पर भी होता है। साथ ही लिपस्टिक और लिप कलर्स भी आपके होंठो की नाजुक स्किन पर असर डालते हैं। इसलिए आपने होंठो को प्राकृतिक देखभाल देने के लिए आप दिन या रात में किसी भी समय 15 से 20 मिनट के लिए अपने होंठो पर टमाटर का रस लगाएं। ये आपके होंठो की प्राकृतिक चमक को बनाए रखेंगा। हो सकता है कि इसे लगाने के बाद आपको Lips पर itching हो लेकिन ये नेचुरल है, तो परेशान न हों।

अब बातें लिप मेकअप की

1. सबसे पहले अपने होंठों पर 1-2 मिनट के लिए गुलाबजल में भिगोकर कॉटन रखें। अब होंठो की डेड स्किन को साफ करें।

2. अब कॉटन पर एक ड्रॉप ग्लिसरीन की लेकर उसे हल्के हाथों से होंठो पर लगाएं और 10 सेंकेड तक softly rub करें। इससे आपके लिप सॉफ्ट होंगे और डेड स्किन के बाद हुई ड्राईनेस दूर हो जाएगी।

3.अब लिप लाइनर से होंठो की आउटर शेप बनाएं, ताकि लिपस्टिक बाहर न फैले।

4. अब लिप बाम लाएं।

5. अच्छी तरह शॉर्प की गई लिप पेंसिल से ऊपरी और निचले होंठ center point को मिलाएं। साथ ही लिप कॉर्नर्स को बहुत ही carefully मिलाएं। ताकि वो फैले हुए न लगें।

6. अब पहले नींचे और फिर ऊपर के होंठ पर लिपस्टिक लगाएं।

7. अगर आप शाइनी लिप्स चाहती हैं तो लिपस्टिक के बाद लिप ग्लॉस का कोट apply करें।

काले होंठों का गुलाबीपन कैसे वापस लाएं

8. आपके पास ग्लॉसी लिपस्टिक है और आप मैट लुक चाहती हैं तो बेबी पाउडर आपके लिए यूज़फुल हो सकता है। ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स पर कॉटन की मदद से बेबी पाउडर लगाएं और फिर दूसरी कॉटन से इसे साफ कर ब्लेंड करें और होंठो को लिप लाइनर से टच-अप दें।

9. आपने कलेक्शन को आप ऑरेंज, रेड, बरगंडी और डार्क पर्पल जैसे लिपस्टिक कलर से कंप्लीट कर सकती हैं। क्योंकि नाइट पार्टीज़ में ये आपको परफेक्ट लुक देते हैं।

10. दिन के लिए आप डार्क चॉकलेट रेड, मैट फूशिया औ पीच शेड चुन सकती हैं।

11. अगर आप ऑरेंज लिपस्टिक लगा रही हैं तो इसके साथ मस्कारा के तीन कोट लगाएं। ये आपकी आंखों और होंठ के लुक के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगी। साथ ही लिपस्टिक के इस कलर के साथ आईमेकअप नेचरल रखें।

12. अपनी स्किन पर सूट करने वाला लिप कलर चुनें। अगर आपकी स्किन फेयर तो कोई भी शेड चुनने की आजादी है आपके पास, अगर आपका complexion डार्क है तो ऐसे कलर चुने जो आपके रंग को और डल न दिखाएं।

13. लिपस्टिक से पहले लिप बाम की जगह आप पैट्रोलियम जैली लगाएंगी तब भी लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।

14. अगर आप चाहती हैं कि वर्क प्लेस पर आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे तो एक रात पहले उसे फ्रिज में रख दें।

15. अगर आपके होंठ थोड़े मोटे हैं तो आपको लिपस्टिक के डीप शेड्स चुनने चाहिए। इससे आपके होंठ ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगे

 ये भी पढ़ें :

#Beginner’sGuide: कैसे चुनें अपना परफेक्ट Lipstick Shade??

मेकअप लगाकर भी लगें “बिना मेकअप” इन आसान tips से !

Read More From Make Up Trends and Ideas