एंटरटेनमेंट

अपने 25वें जन्मदिन को इन 25 तरीकों से बनाएं खूबसूरत

Deepali Porwal  |  Feb 16, 2018
अपने 25वें जन्मदिन को इन 25 तरीकों से बनाएं खूबसूरत

यूं तो हर जन्मदिन स्पेशल होता है लेकिन 25वां जन्मदिन (birthday) कुछ ज्यादा ही स्पेशल होता है। अगर आप भी जल्द अपना 25 वां जन्मदिन मनाने वाली हैं तो सेलिब्रेशन की तैयारियों से पहले अपनी बकेट लिस्ट में इन 25 चीज़ों को ज़रूर शामिल करें।

1. शॉट.. शॉट..शॉट!

जी हां, 25 शॉट लगाइए… क्योंकि इसके बाद आप कानूनी तौर पर पैग लगाने के हकदार हो जाएंगे!

 

2. खुद को गिफ्ट दें

अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए खुद को बैग, ड्रेस या शू गिफ्ट (gift) करें… खासकर वो गिफ्ट जिनका आपने अब तक सिर्फ सपना ही देखा हो…  तो जाइए देर मत कीजिए!

3. ट्रिप का मज़ा लीजिए

अपने दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप (trip) का मज़ा लीजिए। उठिए… अभी टिकट बुक कीजिए…।

4. स्पा डे!

काम से छुट्टी लीजिए और पार्लर जाकर एक स्पा सेशन लीजिए। तनाव दूर भगाने का और खुद को ट्रीट देने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलने वाला…!

5. कुछ तूफानी कीजिए…

क्या आपको ऊंचाई से डर लगता है? अपने 25वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए स्काईडाइविंग का मज़ा लेकर देखिए। आप इस दिन के लिए खुद की शुक्रगुज़ार हो जाएंगी।

 

6. कुछ नया सीखिए…

इस दिन को आप कुकिंग, सिंगिंग या डांस सीखकर भी यादों के गुलदस्ते में कैद कर सकती हैं। अपने बर्थडे को एक लर्निंग ऐक्टिविटी में ढालकर खुद को कला से मिलवाना वाकई दिलचस्प प्लैन है।

7. यादों को संजोइए

अपने परिजनों के साथ पुरानी जगहों पर जाइए। अपना फोटो एल्बम निकालिए, जहां आप सालों पहले गईं थीं, वहां जाकर अपना 25वां जन्मदिन मनाइए। फिर दोनों तस्वीरों को जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीजिए… ’25 साल पहले से अब तक’ जैसे कैप्शन के साथ।

8. जो सोचा हो, उसे कर दिखाएं

हम सभी किसी न किसी चीज़ को एक ऐसे ‘वर्चुअल डिब्बे’ में रख लेते हैं कि कभी न कभी ये काम ज़रूर करेंगे। …तो अपने 25वें जन्मदिन के दिन उस चीज़ को कर डालिए। यकीन मानिए, आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

9. किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएं

दूसरों को तोहफे देना सबसे सुकून भरा तोहफा होता है। कुछ चैरिटी का काम कीजिए, ज़रूरतमंदों की मदद कीजिए। फिर उनके आशीर्वाद से आपका 25वां ही नहीं, बल्कि आने वाला हर जन्मदिन सुखद हो जाएगा।

10. दिल तो बच्चा है जी!

कौन कहता है कि आप 25 साल की हो गई हैं? एक थीम पार्टी डिज़ाइन कीजिए और जो भी कार्टून किरदार आपको पसंद है, वह बनकर जश्न का मज़ा लीजिए।

11. कुछ ऐसा कीजिए कि गर्व हो

भूल जाइए उन्हें, जिन्होंने कभी आपको आहत किया हो। साथ ही उन्हें सॉरी कहिए, जो कभी आपकी वजह से हर्ट हुए हों। कॉल कीजिए किसी ऐसे दोस्त को, जिससे सदियों से बात न हुई हो। दिल बड़ा कीजिए और जीवन में यह स्टेप लेकर खुद को गर्व महसूस करवाने का मौका दीजिए।

12. खुद को पत्र लिखिए

पत्र लिखने शुरू कीजिए… ऐसा पत्र जिसे आप अपने 5 साल बाद आने वाले बर्थडे पर पढ़ने के लिए रख दीजिए। फिर देखिए, तब आप कहां थे और अब कहां हैं। इस पत्र में आप अपने सपने, इच्छाएं या किसी भी खास बात का ज़िक्र कर सकते हैं… जो आपको 5 साल बाद पढ़ने पर रोमांच से भर दे।

13. अपने लिए स्टार खरीदिए…

अपने ही जन्मदिन पर अपने लिए एक स्टार खरीदिए… उसे अपना नाम दीजिए.. है न खूबसूरत आइडिया!

14. क्रेज़ी पार्टी भी है मस्त आइडिया

अपने जन्मदिन पर एक पार्टी आयोजित कीजिए… और उसे रात भर चलने दीजिए। अपने बचपन के सभी दोस्तों को इसमें बुलाइए, स्कूल के दोस्तों को भी न्योता दीजिए। इन 25 सालों में जो भी आपके करीब रहा हो, उन्हें भी इसमें शामिल कीजिए, फिर देखिए आपके जन्मदिन का जश्न कई गुना बढ़ जाएगा।

15. मॉम का साथ है सबसे प्यारा

मां इस दुनिया की सबसे खूबसूरत दौलत है। अपना पूरा दिन आप उनके नाम भी कर सकती हैं। आखिरकार, उन्होंने ही आपको समय-समय पर सहारा दिया है।

 

16. सबको कहें थैंक्यू..

थोड़ा वक्त निकालें, अपने शिक्षकों, दोस्तों और परिजनों के लिए एक पन्ने पर ‘शुक्रिया’ लिखकर अपनी इस यात्रा को और खूबसूरत बना सकते हैं।

17. 25वां जन्मदिन 25वें साल के तौर पर मनाएं

25वां जन्मदिन आप सिर्फ एक दिन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे साल मना सकती हैं.. बस इसके लिए प्लैन करना शुरू कर दें।

18. छोड़ दें ‘डाइट बिगड़ने’ का डर

सोचिए… जन्मदिन का यह मौका बार-बार नहीं आएगा… इसलिए भूल जाएं कि आप रोज़ कितना सीमित खाती हैं। इस दिन जमकर खाएं। चाहे केक हो या खाना.. कुछ भी खाते हुए लिहाज़ न करें।

19. अपने परिवार को दें वक्त

मुसीबत हो या खुशी, हमारा परिवार हर वक्त, हर घड़ी हमारे साथ खड़ा होता है। इस दिन अपने परिजनों, रिश्तेदारों को बुलाएं, उनके साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाएं। यकीन मानिए, उन्हें और आपको बेहद खुशी होगी।

20. खुद से करें 25 प्रण

कौन कहता है कि आपको प्रतिज्ञा या प्रण लेने के लिए किसी दूसरे की ज़रूरत होती है। आप ऐसा अपने साथ भी कर सकते हैं। खुद के साथ 25 ऐसे वादे करें, जिन्हें आप ईमानदारी से निभा सकें।

 

21. कुछ बिंदास करें

खुद को टैटू का तोहफा दें, अपने मन का हेयरकट लें। कुछ ऐसा करें, जिसका आपको काफी लंबे वक्त से इंतज़ार था।

22. अपने माता-पिता को ट्रिप पर ले जाएं

आपके मां-पापा ने आपको खूब घुमाया है… अब बारी है आपकी। तो अपने 25वें जन्मदिन पर आप अपने अभिभावकों के साथ एक ट्रिप प्लैन कर सकती हैं।

23. कुछ ऐसा करें, जिससे खुशी हो

इस दिन 25 घंटे सो भी सकती हैं आप… है न अजीब लेकिन हां, बिल्कुल। खुद को 25 घंटे नींद का तोहफा देना कोई गलत बात तो नहीं…

24. अपने पास्ट को कहें बाय…

पास्ट में जो कुछ भी हुआ हो, उसे भुलाकर एक नई शुरुआत करें। खुद को आज की ऊर्जा से इतना भर दें कि पुरानी यादें साबुन के झाग की तरह घुलकर ज़मीन में समा जाएं।

25. खुद को खूब प्यार करें

जी हां… अगर आपके एकाध बाल सफेद भी हो गए हों, तो टेंशन मत लें। याद रखें, किसी के जज करने से आपके भीतर न तो सुधार होगा और न ही आप अपने सही रास्ते से भटकेंगी। …तो खुद को हीन भावना से ग्रसित क्यों करना? अपनी ज़िंदगी अपने ढंग से जीने का फैसला लीजिए। आज के दिन से बेहतर और कौन सा दिन हो सकता है इस नई शुरुआत के लिए।

Read More From एंटरटेनमेंट