एंटरटेनमेंट

टीवी पर लौट रहा है डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा, करण जौहर और माधुरी दीक्षित होंगे जज

Garima Anurag  |  Jul 5, 2022
jhalak Dikhhla Jaa 10

इन दिनों टीवी पर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन की चर्चाएं जोर शोर से हो रही हैं और साथ में ये भी जानकारी मिल रही है कि कौन इस शो को जज करेगा और किसने शो को जज करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार इस शो में जज बनने कर माधुरी दीक्षित और करण जौहर साथ में नजर आएंगे। ये भी चर्चाएं हैं कि शो के मेकर्स ने जज के लिए काजोल को अप्रोच किया था, लेकिन किसी कारण से काजोल ने इस शो को करने से मना कर दिया है।

साभार- इंस्टाग्राम

टीवी पर झलक दिखला जा का ये सीजन 10 होगा। इसके पहले ये शो टीवी पर आखिरी बार 2017 में प्रसारित हुआ था और अब ये 5 साल बाद अपने सीजन 9 के साथ टीवी पर वापसी करेगा। माधुरी दीक्षित ने इस शो  को पहले भी जज किया है। शो के 2014 तक के सीजन में दर्शकों ने माधुरी को ये शो जज करते देखा था, उसके बाद इस शो को शाहिद कपूर और जैकलिन फर्नांडीस जज करने लगे थे। इस बार शाहिद और जैकलिन की जगह करण और माधुरी ने ले ली है। वैसे इन दोनों के साथ-साथ शो पर एक और सेलेब्रिटी जज होंगे जिनके नाम के बारे में अभी कोई चर्चा नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे रिपोर्ट के अनुसीर, माधुरी दीक्षित के लिए ये मौका घर वापसी की तरह है क्योंकि वो पहले इस शो पर बहुत अच्छा काम कर चुकी हैं। ये शो टीवी पर काफी लोकप्रिय भी था। एक्ट्रेस ने इस शो से जुड़ी डील को साइन कर दिया है और उनके शो से जुड़ने से शो की टीम का उत्साह भी बहुत हाई है। टीवी पर ये शो दो महीने बाद प्रसारित किया जाएगा।

जहां तक करण जौहर की बात है तो करण जौहर के लिए भी किसी शो का जज बनना नई बात नहीं है। उन्हें पहले भी रियलिटी शो में जज के रूप में देखा गया है। इस वक्त करण अपने शो कॉफी विद करण के सीजन 7 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट