एस्ट्रो वर्ल्ड

बेहद शुभ माने जाते हैं हथेली पर ये पांच तरह के संकेत या निशान

Archana Chaturvedi  |  Jan 13, 2021
पामिस्ट्री, हथेली पर बनने वाले शुभ निशान, Lucky Signs on hand according to palmistry
हमारे हाथों की रेखाएं बहुत कुछ बोलती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से हथेली पर बनी रेखाओं को पढ़कर भविष्य के संकेत जाना जा सकता है। हमारी हथेली में ये रेखायें मिलकर कुछ ऐसे निशान या संकेत बनाती है जो शुभ भी होते हैं और कुछ अशुभ भी। उन्हीं में से हम यहां 5 ऐसे संकेत या निशान के बारे में बात करेंगे जिनका हथेली में होना बेहद शुभ (Lucky Signs on hand) माना जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र के प्राचीन ज्ञान के आधार पर हथेली की रेखाएं, मनुष्य के व्यक्तित्व और भविष्य की संभावनाओं जैसे करियर, जीवन, विवाह, धन और स्वास्थ्य संबंधी विषय के बारे में दर्शाती है और भविष्य की झलक दिखलाती है। हालांकि ये सब जान पाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन हमारे हाथों की रेखाएं बहुत कुछ बयां करती हैं। इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, आपको इनमें से कुछ रेखाओं की जानकारी देना जरूरी है –

– अंगूठे के ऊपर से जो रेखा हथेली के नीचे की ओर जाती है वह है जीवनरेखा यानि कि लाइफलाइन।
– भाग्यरेखा वह होती है जो मध्यमा उंगली (मीडिल फिंगर) के बेस की ओर जाती है, सामान्यतः इसकी शुरूआत हथेली के बेस से ही होती है।
– हाथ की पहली उंगली बृहस्पति, दूसरी उंगली शनि, तीसरी उंगली रवि व छोटी उंगली बुध का सूचक होती है।
– हथेली के बेस पर (बिल्कुल नीचे) छोटी उंगली के सामने, चंद्रमा का स्थान होता है।
– जीवन रेखा के ठीक ऊपर यानि कि तीन रेखाओं के मध्य में जो रेखा होती है, वह मस्तिष्क रेखा है। और इस रेखा के ऊपर जो मुख्य रेखा है, जो तर्जनी या बड़ी उंगली की ओर से सबसे छोटी उंगली की ओर जाती है, वह हृदय रेखा है।
– छोटी उंगली के ठीक नीचे और हृदय रेखा के ऊपर जो रेखा है, उसे विवाह रेखा कहते हैं। ये रेखा किसी में 1 और किसी में 2 होती हैं।
https://hindi.popxo.com/article/rashifal-2021-yearly-horoscope-in-hindi

पामिस्ट्री के अनुसार जानिए हथेली पर बनने वाले शुभ निशान या संकेत के बारे में Lucky Signs on hand according to palmistry in Hindi

क्रास का निशान

मोस्को में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों के हाथ पर यह क्रॉस यानि X का निशान था, वो समाज के काफी नामी-गिरामी प्रभावशाली शख्सियतें थी। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई होता है। माना जाता है जिन व्यक्तियों के दाहिने हाथ में X का चिन्ह होता है वे प्रतिष्ठा पाने वाले और सफलता उनके कदम चूमने वाली होती है। ये लोग मरने के बाद भी याद किये जाते हैं।

स्वास्तिक का निशान

हथेली में स्वास्तिक का निशान होना इस बात का संकेत होता है कि वो व्यक्ति धनवान हो सकता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी आर्थिक तंगी आ भी जाए तो ये अपनी सोच और समझदारी के बलबूते वापस मजबूत स्थिति में आ जाते हैं। इसी के साथ स्वास्तिक का संकेत ये भी बताता है कि व्यक्ति सदाचारी वाले गुण रखता है। अपने धन का सदुपयोग दीन-दुखी लोगों की मदद में करता है। इस तरह के व्यक्ति समाज मे बेहद पूजनीय होते हैं, इन्हें बहुत मान-सम्मान मिलता है।

https://hindi.popxo.com/article/neck-shape-reveals-your-personality-according-to-samudrik-shastra-in-hindi

त्रिकोण का बनना

जिनके हथेली की जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा मिलकर त्रिकोण बनाती है तो उसे राजयोग माना जाता है। ऐसे लोगों के पास अपार धन, ऐश्वर्य, संपति होती है। वैसे हर पर्वत पर इनका अलग प्रभाव होता है। माना जाता है कि अंगूठे के पास से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो ऐसे लोग पैतृक संपत्ति छीन कर धनवान बनते हैं। 

मत्स का आकार बनना

मत्स यानी मछली का आकार जिनके हथेली में होता है वो हमेशा अपने चारों ओर साकारात्मक ऊर्जा का ओरा बनाकर चलते हैं। ये लोग प्रगतिशील होते हैं और इनके विचार लोगों को प्रेरणा देते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। इस तरह के लोग बेहद संवेदनशील होते हैं। मछली का निशान हथेली पर होने से जीवनभर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

M आकार बनना

अगर किसी इंसान की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा को मिलाकर M का निशान बन रहा हो तो ऐसे लोग बड़े ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इनकी जिंदगी हमेशा खुशहाल रहती है। इनमें साहस कूट-कूट कर भरा होता है। इसीलिए ये कुछ ऐसा काम करते हैं जो सोच से परे हो।

https://hindi.popxo.com/article/peaceful-zodiac-signs-stay-away-from-conflict-in-hindi
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
 

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड