DIY लाइफ हैक्स

श्रद्धा कपूर की तरह आप भी जिंदगी में ये छोटे-छोटे बदलाव लाकर बन सकती हैं इको फ्रेंडली

Supriya Srivastava  |  Jun 3, 2021
Shraddha Kapoor, eco-friendly, इको फ्रेंडली, श्रद्धा कपूर
5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस (world environment day) मनाया जाता है। वैसे तो हमें अपना हर दिन पर्यावरण की रक्षा में बिताना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। धरती पर पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें न सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पेड़ उगाने चाहिए बल्कि जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव लाकर भी पर्यावरण की रक्षा (environment day quotes in hindi) कर सकते हैं। बॉलीवुड सितारे आम लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरते हैं। उनका उठाया गया हर कदम लोगों को वो काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। फिर चाहे वो काम सही हो या गलत। इसी दिशा में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बहुत पहले कुछ काबिले तारीफ कदम उठा चुकी हैं। उन्हीं की तरह हम और आप भी अपनी जिंदगी में कुछ छोटे-छोटे बदलाव लाकर इको फ्रेंडली बन सकते हैं और पर्यावरण की रक्षा में छोटा ही सही मगर एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। 

लकड़ी का टूथब्रश करती हैं इस्तेमाल

श्रद्धा कपूर ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने एक बाथरूम सीक्रेट का खुलासा किया था। दरअसल, श्रद्धा कपूर अपने दांत साफ़ करने के लिए प्लास्टिक के बजाय लकड़ी के टूथब्रश का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि लकड़ी का टूथब्रश इको फ्रेंडली होता है और ये पूरी तरह से और BPA मुक्त भी होता है। इसके अलावा लकड़ी का बना होने के कारण या पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए बार-बार इस्तेमाल भी किया जा सकता है। साथ ही इस्तेमाल करने में यह काफी सुरक्षित भी होते हैं। 

शॉवर की जगह बाल्टी-मग का इस्तेमाल

श्रद्धा कपूर ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह बताया था कि वे नहाने के लिए शॉवर के बजाय बाल्टी-मग का इस्तेमाल करती हैं। इससे पानी की खपत कम होती है और पर्यावरण को बचाने में मदद भी होती है। दरअसल, शॉवर से नहाने के दौरान हमें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि कितना पानी बह गया है। गर्मियों में तो शॉवर से नहाना और भी अच्छा लगता है। इस वजह से शायद कोई जल्दी बाथरूम से निकलना ही न चाहे। मगर श्रद्धा कपूर की तरह नहाने के लिए बाल्टी-मग का इस्तेमाल कर आप काफी हद तक पानी बचा सकती हैं।

तांबे की बोतल में पीती हैं पानी

आज भी कई घरों में पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। बाद में खराब होने के बाद हम इन्हें यूं ही डस्टबिन में डालकर फेंक देते हैं। बिना यह सोचे कि आगे जाकर यही बोतलें पर्यावरण का कितना नुकसान कर सकती हैं। श्रद्धा कपूर ने इस बारे में सोचते हुए प्लास्टिक के बजाय तांबे की बोतल में पानी पीना शुरू किया। यह प्लास्टिक के मुकाबले कहीं अधिक इको फ्रेंडली है। साथ ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। आप भी श्रद्धा कपूर की तरह प्लास्टिक के बजाय तांबे की बोतल से पानी पीकर अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों की रक्षा कर सकती हैं। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From DIY लाइफ हैक्स