एंटरटेनमेंट

एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाईं प्रिया प्रकाश, वायरल हुआ वीडियो

Shabnam Khan  |  Sep 10, 2020
एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाईं प्रिया प्रकाश, वायरल हुआ वीडियो

अपनी आंखों से जादू चलाने वाली सेंसेशनल क्वीन प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी आंखों से ऐसे बाण चलाए कि हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो गया था। देखते ही देखते वे नेशनल क्रश बन गईं। सोशल मीडिया सेंसेशन से फिल्म स्टार बनीं प्रिया एक फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं लेकिन इस बार अपनी आंखों की वजह से नहीं बल्कि अपनी आवाज़ की वजह से।

सोशल मीडिया पर प्रिया का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें वे अपनी सुरीली आवाज़ से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। दरअसल प्रिया ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया रंगीला फिल्म का ‘हाय रामा ये क्या हुआ’ गाना गा रही हैं। प्रिया प्रकाश का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनकी आवाज़ की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। प्रिया के इस वीडियो को जबर्दस्त लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं।

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर ने करीब हफ्ते भर पहले ही ‘प्रिया’ नाम से अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी थी। इस वीडियो में प्रिया ने बताया था कि वे काफी दिनों से सोच रही थीं कि उन्हें खुद का एक यूट्यूब चैनल शुरू करना चाहिए और उनके फ्रेंड्स ने भी उन्हें यही सलाह दी कि इंस्टाग्राम पर शॉर्ट क्लिप डालने के बजाय उन्हें यूट्यूब चैनल पर फुल वीडियो अपलोड करना चाहिए। इसलिए वे अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रही हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो के जरिए फैंस से अपना चैनल सब्सक्राइब करने की अपील भी की।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिया प्रकाश की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ‘ओरू अदार लव’  में सराहा गया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। अब वे जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ में नज़र आने वाली हैं। 

Read More From एंटरटेनमेंट