एंटरटेनमेंट

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए संगीन आरोप

Deepali Porwal  |  Jul 28, 2020
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए संगीन आरोप

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दुखद निधन को 45 दिन बीत चुके हैं। उनके निधन का सच अब तक सामने नहीं आ पाया है। कोई उसे सुसाइड करार दे रहा है तो कोई मर्डर वाली बात पर दृढ़ है। मुंबई पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है और अब तक सुशांत सिंह राजपूत से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े रहे कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि अब इस केस में एक नया मोड़ आया है।

पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह पटना में रहते हैं। वे 74 वर्ष के हैं और अपने बेटे की असमय मृत्यु से अभी तक शोक में हैं। इतने समय तक शांत रहने के बाद अब उन्होंने पटना थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में उन्होंने खुल कर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) व उसके पूरे परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। के.के.सिंह ने जांच में कई सवाल उठाते हुए इस पूरे प्रकरण को एक नया मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि मई 2019 तक उनका बेटा, सुशांत अभिनय जगत में बुलंदियों पर था और फिर रिया चक्रवर्ती से मुलाकात होने के बाद से उसकी ज़िंदगी बदल गई थी। उनके मुताबिक, रिया, उसका परिवार व कुछ अन्य लोग सुशांत को धमका रहे थे।
डिप्रेशन के लक्षण और उसके इलाज व बचाव के तरीके
https://hindi.popxo.com/article/sushant-singh-rajput-case-mumbai-police-records-doctors-statements-in-hindi-899775

दोस्तों-परिजनों से किया दूर

कृष्ण किशोर सिंह ने एफआईआर में यह भी लिखवाया है कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को पागल साबित करना चाह रही थी। उसने सुशांत को उसके दोस्तों व परिजनों से दूीर कर दिया था और यहां तक कि उसका नंबर तक बदलवा दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं, वह सुशांत का ट्रीटमेंट भी अपनी जान-पहचान वाले डॉक्टर्स से करवा रही थी। सुशांत पर आर्थिक और मानसिक तौर पर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह बहुत परेशान रहने लगा था। जब सुशांत रिया की बात नहीं सुनता था तो उसे मेडिकल रिपोर्ट्स मीडिया में देने की बात कहकर धमकाया जाता था। सुशांत की सेक्रेटरी दिशा सालियान (जिसने सुशांत के निधन के कुछ दिनों पहले ही सुसाइड किया था), को भी रिया ने ही नियुक्त किया था।
फैन्स के लिए बेहद खास थी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा’

पैसों का भी खेल यहां

कृष्ण किशोर सिंह ने लिखवाया है कि यहां सारा खेल पैसों का था। सुशांत फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर कुर्ग में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। उसका दोस्त महेश शेट्टी भी इसके लिए राजी हो गया था। मगर रिया नहीं चाहती थी कि सुशांत फिल्म लाइन से दूर हो। जब उसने देखा कि सुशांत का बैंक बैलेंस भी काफी कम रह गया है तो उसने सुशांत को और परेशान करना शुरू कर दिया था। लॉकडाउन में सुशांत और रिया एक ही घर में रह रहे थे और फिर अचानक एक दिन वह सुशांत का कैश, जूलरी, मेडिकल रिपोर्ट्स डॉक्युमेंट्स और क्रेडिट/डेबिट कार्ड आदि लेकर वहां से चली गई थी। इस प्रकरण से सुशांत सिंह राजपूत काफी घबरा गया था।

बहन ने दिया था साथ

रिया के जाने के बाद सुशांत ने मुंबई में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को घर बुला लिया था। वे 3-4 दिन उसके साथ रही थीं और उसे समझा-बुझाकर अपने घर लौट गई थीं। उनके जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आ गई थी। उनके पिता ने स्पष्ट तौर पर नाम लेते हुए रिया चक्रवर्ती, उसके पूरे परिवार व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, बेईमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो जांच के लिए बिहार से पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना कर दी गई है।

Read More From एंटरटेनमेंट