फैशन

अगर आपकी हाइट भी है कम तो जरूर ट्राई करें इस तरह की कुर्ती, एकदम जबरदस्त लगेगा Look

Archana Chaturvedi  |  Nov 17, 2023
kurti styling tips for short height girl in hindi

जींस के ऊपर कुर्ती पहनने का ट्रेंड काफी पॉपुलर है। इसलिए लड़कियां इन्हें पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन जिन लड़कियों की हाइट छोटी होती है उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि आपको समझ नहीं आता कि लंबी दिखने के लिए कौन सी डिजाइन की कुर्ती पहनें। इसके लिए यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे कुर्ती डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप लंबी और खूबसूरत दिखेंगी।

कम हाइट की लड़कियों के लिए कुर्ती स्टाइलिंग टिप्स | kurti styling tips for short height girl in hindi

1. डार्क कलर्स पहनें

अगर आपको लगता है कि आप लाइट कलर पहनकर अपने हाइट इंहेंस कर सकती हैं तो आप गलत हैं। क्योंकि शॉर्ट हाइट गर्ल्स को हाईट का भ्रम देने के लिए डार्क कलर के शेड्स पहनना एक स्मार्ट तरीका है। ध्यान रखें सॉलिड, मोनोक्रोमैटिक कलर्स की लॉन्ग कर्तियां हाईट ज्यादा दिखाने में मदद करेंगी।

2. थ्रेड वर्क वाली कुर्ती

आप थ्रेड वर्क कुर्ती भी पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती बहुत अच्छी लगती है और छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट चॉइस है। इस तरह की कुर्ती में आपको सामने की तरफ थ्रेड वर्क मिलता है। इससे उनकी नेकलाइन अच्छी लगती है। अगर आप कुर्ती को थोड़ा ढीला पहनेगी तो आपकी हाइट ज्यादा दिखेगी। इस तरह की कुर्ती के साथ ब्लू और ब्लैक जींस पहनें।

3. म्यूट प्रिंट वाली कुर्ती डिज़ाइन

अगर आप कुर्ती पहनना चाहती हैं तो बड़े प्रिंट की जगह म्यूट प्रिंट वाली कुर्ती पहन सकती हैं। खड़ी धारियों वाली कुर्तियां फ्रेम को लंबा करती हैं और छोटी महिलाओं को लंबा दिखाती हैं। लेकिन ये प्रिंट बहुत करीब नहीं होने चाहिए। क्योंकि बड़े उभरे प्रिंट से कुर्ता भरा हुआ लगेगा और आपकी हाइट कम दिखेगी। इसके अलावा आपको रंग का भी खास ख्याल रखना होगा। इससे आपकी हाइट लंबी दिखेगी।

4. फ्लोरल प्रिंट कुर्ती डिज़ाइन

अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो जींस के साथ फ्लोरल प्रिंट कुर्ती पहन सकती हैं। इसमें आप अंगरखा स्टाइल कुर्ती डिजाइन खरीद सकती हैं। वह ये जींस के साथ बहुत अच्छी लगती है। इसमें आप चाहें तो छोटे-छोटे फ्लोरल प्रिंट भी ट्राई कर सकती हैं। बाजार में इसके कई कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। जिसे आप 200 से 500 रुपये में बहुत ही आराम से खरीद सकते हैं।

5. लॉन्ग कुर्तीज करें शामिल

अपने एथनिक कलेक्शन में लंबी कुर्तीज को शामिल करें क्योंकि ये आपको हाइट इंहेंस करने में मदद करेगा। छोटे कद की महिलाओं को लंबी कुर्तियां चुननी चाहिए, जो घुटने से आगे और टखने तक जाती हैं। डार्क कलर में मिनिमल प्रिंट्स वाली लंबी स्ट्रेट कुर्तियां आपके फ्रेम को लंबा दिखाती हैं। 

Read More From फैशन