एंटरटेनमेंट

Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में आएंगे नजर, एक्टर ने कही ये बात

Megha Sharma  |  Sep 5, 2022
Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में आएंगे नजर, एक्टर ने कही ये बात

कार्तिक आर्यन रोल पर हैं। भूल भुलइया 2 के हिट होने के बाद एक्टर नियमित रूप से फिल्में साइन कर रहे हैं। एक्टर की स्लेट पूरी भरी हुई है और अब इसमें एक नई फिल्म का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में टी-सीरीज की अगली फिल्म, जिसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं, साइन की है, लेकिन यह कोई साधारण फिल्म नहीं है। जी हां, कार्तिक आर्यन आशिकी 3 में लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसे महेश भट्ट ने शुरू किया था।

Instagram

आशिकी फिल्म में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ने काम किया था। इसके बाद आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं और अब जल्द ही आशिकी 3 बनने वाली है और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। एक्टर ने बताया कि वह आशिकी फिल्म देख कर बड़े हुए हैं और इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए एक सपने का सच हो जाने जैसा है।

वहीं दूसरी ओर भूषण कुमार का कहना है कि कार्तिक आर्यन इस किरदार के लिए बहुत ही अच्छे हैं और इससे आशिकी 3 फिल्म को फ्रेश साइड मिलेगी। फिल्म के गाने को प्रीतम द्वारा कंपोज किया जाएगा।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म शेहजादा में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास सत्यप्रेम की कथा है। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास फ्रेडी और कैप्टन इंडिया भी है, जिस पर अभी उन्होंने काम शुरू नहीं किया है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि कार्तिक इन दिनों प्रोड्यूसर्स की पहली च्वॉइस बने हुए हैं और वह वाकई बैंकेबल एक्टर हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट