एंटरटेनमेंट

पटौदी खानदान में फिर गूंजी किलकारियां, करीना कपूर खान ने दूसरी बार दिया बेटे को जन्म

Megha Sharma  |  Feb 21, 2021
पटौदी खानदान में फिर गूंजी किलकारियां, करीना कपूर खान ने दूसरी बार दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने 21 फरवरी की सुबह दूसरे बेटे (Baby Boy) को जन्म दिया है। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं और इस खबर से दोनों बहुत ही उत्साहित हैं। करीना कपूर के दूसरी बार मां बनने की जानकारी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सामने आई है।

इसके अलावा करीना कपूर के मां बनने की जानकारी सामने आते ही फैंस से लेकर बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स की शुभकामनाएं संदेश भी आने लगे हैं। हमें पता चला है कि करीना कपूर को शनिवार रात को ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 
करीना कपूर और सैफ अली खान ने पिछले साल  अगस्त के महीने में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपनी ज्वॉइंट स्टेटमेंट में उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में जल्द ही एक और सदस्य आने वाला है। 
https://hindi.popxo.com/article/tv-serial-mann-ki-awaz-pratigya-to-return-on-tv-with-old-star-cast-in-hindi
https://hindi.popxo.com/article/birthday-wishes-for-daughter-in-hindi
करीना कपूर ने अपने बेटे को 2016 में जन्म दिया था। बता दें, करीना और सैफ ने 2012 में शादी की थी और कुछ समय पहले ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। एक्ट्रेस ने नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। 
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इससे पहले वह अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इस फिल्म में करीना ने इरफान खान के साथ काम किया था। फिल्म में करीना पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई दी थीं। वहीं एक बार फिर मां बनने के बाद करीना कपूर जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट