एंटरटेनमेंट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक पर पत्नी के साथ मारपीट का लगा आरोप

Megha Sharma  |  Jun 1, 2021
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक पर पत्नी के साथ मारपीट का लगा आरोप

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra), जिन्होंने इस सीरियल में एक आइडल पिता और बहुत ही अच्छे पति का किरदार निभाया था लेकिन हाल ही में उनकी पत्नी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। करण मेहरा की पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) भी टीवी एक्टर हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें बीती रात मारा था। इसके बाद उन्हें रात में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, आज सुबह उन्हें बेल मिल गई है। 38 वर्षीय एक्टर ने टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अहम भूमिका निभाई थी। 

https://hindi.popxo.com/article/mahekk-chahal-speak-about-her-breakup-with-ashmit-patel-in-hindi-950717

गोरेगांव पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 337 (एक ऐसे कार्य से चोट पहुंचाना जो मानव जीवन को खतरे में डालता है), 332 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग को भड़काने के इरादे से जानबूझकर किया गया अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

https://hindi.popxo.com/article/kajol-and-ajay-devgn-buys-rs-60-crore-bungalow-in-hindi-953378
बता दें कि निशा रावल भी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और साथ ही मोडल भी हैं। उन्होंने कई टीवी एड्स जैसे कि कोका कोला, सनसिल्क शैंपू आदि में काम किया है। इसके अलावा वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। निशा और करण डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी साथ में नजर आ चुके हैं। 
दोनों ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे थे और इसके बाद उन्होंने शादी की। सोशल मीडिया पर भी दोनों की काफी फैन फॉलोइंग है। एक ओर जहां करण मेहरा को 6.45 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं तो वहीं निशा रावल को 9.35 लाख से अधिक लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट