एंटरटेनमेंट

प्रत्युषा बनर्जी की दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं काम्या पंजाबी , आज भी न्याय का इंतज़ार

Deepali Porwal  |  Apr 2, 2018
प्रत्युषा बनर्जी की दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं काम्या पंजाबी , आज भी न्याय का इंतज़ार

लोकप्रिय टीवी शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी का दर्द एक बार फिर छलक उठा।

प्रत्युषा को याद कर फिर भावुक हुईं काम्या

छोटे पर्दे पर आनंदी के तौर पर मशहूर हुईं प्रत्युषा बनर्जी ने महज 24 वर्ष की उम्र में 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर ने टेलीविजन इंडस्ट्री और उनके सभी फैंस को हिला कर रख दिया था। उनकी दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी सबसे खास दोस्त काम्या पंजाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि वे कभी हार नहीं मानेंगी और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। काम्या पंजाबी अपनी दोस्त को आज भी बहुत मिस करती हैं और प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद से ही वे उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हैं।

2 साल बीतने पर भी कोई ट्रायल नहीं – काम्या

काम्या पंजाबी ने अपनी और प्रत्युषा की फोटो के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। काम्या ने लिखा, ‘2 साल बीत गए हैं पर अभी तक एक भी ट्रायल नहीं हुआ है। हंसो मत, मैं हार नहीं मानूंगी, हां तुम्हारे पेरेंट्स की हालत ठीक नहीं है। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, ऐसा ही कहते हैं न? इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है, अपनी ज़िंदगी की कीमत समझो क्योंकि आपकी जान की यहां कोई कीमत नहीं है। लोग आपको भूलकर आगे बढ़ जाते हैं।’ काम्या पंजाबी के इस पोस्ट को पढ़कर प्रत्युषा के प्रति उनके प्यार और इंसाफ में हो रही देरी के प्रति उनके गुस्से को साफ तौर पर समझा जा सकता है।

काम्या की अपील – प्यार में न हों अंधे

अपने इसी पोस्ट पर काम्या पंजाबी ने आगे लिखा, ‘प्लीज़ मेरी और प्रत्युषा की दोस्ती के बारे में मत लिखना, प्लीज़ यहां RIP भी मत लिखना। अगर कुछ करना है तो प्यार में अंधे मत बनो, कभी हार मत मानो, लड़ो और घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़े हो। कोई भी चीज़ या व्यक्ति आपकी ज़िंदगी के बराबर नहीं है! क्योंकि आपकी मौत के बाद आपके साथ ही बहुत से लोगों का जीवन खत्म हो जाता है। ज़िंदगी खूबसूरत है, उसे जियो।’ गौरतलब है कि प्रत्युषा बनर्जी की मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझ सकी है।हालांकि प्रत्युषा की मौत के मामले में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह शक के घेरे में हैं।

जमशेदपुर की प्रत्युषा बनर्जी ने बेहद कम समय में टेलीविजन वर्ल्ड में अपनी पहचान बना ली थी। वे ‘नच बलिए’ के सीज़न 5 में राहुल राज सिंह के साथ टीवी पर भी नज़र आई थीं। उसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस’ के सीज़न 7 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। इसी शो के दौरान काम्या और प्रत्युषा में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

ये भी पढ़ें :

‘दिल मिल गए’ फेम करण परांजपे ने इतनी कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मां की बरसी पर भावुक अर्जुन कपूर ने लिखा एक खत

21 वें जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर ने मां को याद कर फैंस से मांगा तोहफा

Read More From एंटरटेनमेंट