एंटरटेनमेंट

‘धड़क’ गर्ल जाह्नवी कपूर ने अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ किया छोटे पर्दे पर डेब्यू

Deepali Porwal  |  Sep 25, 2018
‘धड़क’ गर्ल जाह्नवी कपूर ने अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ किया छोटे पर्दे पर डेब्यू

बॉलीवुड स्टार्स अब अपनी कला को सिर्फ बड़े पर्दे तक की सीमित नहीं रखते हैं। वे दूसरे मीडियम्स पर भी अपनी सक्रियता का पूरा ध्यान रखने लगे हैं। शायद यही वजह है कि अब कई नामी सितारे फिल्मी दुनिया के साथ ही टीवी व वेब शोज़ में भी नज़र आ रहे हैं।

भाई का हाथ थामे बढ़ेंगी जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले थे। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को पसंद किया गया था। यह कपल अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी काफी चर्चा में रहा था। पहली फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद से जाह्नवी कपूर के पास फिल्मों के ऑफर्स की कमी नहीं है। हालांकि, फिलहाल वे एक अहम प्रोजेक्ट के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, अपने अगले एवं खास प्रोजेक्ट में वे भाई अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

करण करेंगे जाह्नवी- अर्जुन की मेहमाननवाज़ी

करण जौहर को स्टार किड्स का गॉडफादर माना जाता है। उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे स्टार्स को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड का रास्ता दिखाया था। इसके सीक्वल से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ भी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी थी। करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का 6वां सीज़न शुरू होने वाला है। इस टॉक शो में करण सेलिब्रिटीज़ के साथ कॉफी पर चर्चा करते हैं। खबरों की मानें तो इस सीज़न में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी करण जौहर से इस स्पेशल कॉफी डेट पर मुलाकात करेंगे।

जम रही है दोनों की केमिस्ट्री

अर्जुन कपूर एक फैमिली पर्सन हैं। हाल ही में वे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में थे पर जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी बहन अंशुला हॉस्पिटल में एडमिट हैं, वे शूटिंग को बीच में ही छोड़कर मुंबई आ गए थे। अंशुला की ही तरह अब वे अपनी छोटी बहनों, खुशी और जाह्नवी कपूर का भी खास ख्याल रखते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन अपनी फैमिली के काफी करीब आ गए थे। भाई बहनों की यह केमिस्ट्री सोनम कपूर की शादी में देखने को मिली थी। उसके बाद ये लोग कई बार डिनर पर भी मिले। अब तो अर्जुन और जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी एक- दूसरे के पोस्ट्स पर कमेंट्स करते रहते हैं।

फिलहाल अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन और अगली फिल्म ‘इंडियास मोस्ट वॉन्टेड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं जाह्नवी भी जल्द ही अपनी मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें : 

‘धड़क’ गर्ल जाह्नवी कपूर महिला पायलट की बायोपिक से बॉक्स ऑफिस के ‘तख्त’ पर बैठेंगी

आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और रणबीर कपूर के बीच ‘कुछ कुछ होता है’

जाह्नवी कपूर के बारे में गलत बात सुनकर भड़के भाई अर्जुन कपूर

अंशुला, खुशी और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद घर बसाएंगे अर्जुन कपूर

Read More From एंटरटेनमेंट