एंटरटेनमेंट

देखें ‘भाभीजी’ शुभांगी अत्रे के अजब- गजब लुक्स

Deepali Porwal  |  Sep 4, 2018
देखें ‘भाभीजी’ शुभांगी अत्रे के अजब- गजब लुक्स

एंड टीवी के लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के सभी किरदार अपने आप में अनोखे और बेस्ट हैं। इनकी कॉमिक टाइमिंग और गजब डायलॉग डिलिवरी से दर्शक प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते हैं। इस शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे की मासूमियत के सभी फैन हैं। देखें अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे के कुछ ऐसे खास लुक्स, जो दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं।

नाम को सार्थक करता हुआ ताज

‘भाबी जी घर पर हैं’ में तिवारी जी की पत्नी ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे गजब की अदाकारा हैं। दर्शक मासूमियत से भरे उनके लुक्स और खास भाषा के दीवाने हैं। हाल ही में शुभांगी अत्रे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके सिर पर अंगूरों का ताज सजा हुआ है। ‘हवाहवाई’ की तर्ज पर शुभांगी के इस लुक को ‘घटाघटाई’ का नाम दिया गया है। बात जो भी है, सिर पर अंगूर सजाकर अंगूरी भाभी अपने ऑनस्क्रीन नाम को अच्छी तरह से सार्थक कर रही हैं।

जब भाभीजी बनीं ‘शेफ’

इस कॉमेडी शो की खासियत है कि इसमें कुछ दिनों के अंतर पर स्टोरीलाइन को बदल दिया जाता है। इससे दर्शकों को बोरियत नहीं होती है और शो की कहानी को ज़बर्दस्ती घसीटना भी नहीं पड़ता है। हर नए एपिसोड के हिसाब से इसके कलाकारों के लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया जाता है। कुछ समय पहले ‘भाबी जी घर पर हैं’ के एक एपिसोड के लिए अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) शेफ के गेटअप में नज़र आई थीं। इस फोटो में उनके साथ शो के दूसरे किरदार भी नज़र आ रहे हैं।

गजब हैं भाभीजी के ये लुक भी

शुभांगी अत्रे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर शो के अपने लुक्स की फोटो शेयर करती हैं। इसी क्रम में कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सूट- बूट पहने हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे चार्ली चैपलिन के गेटअप में गजब ढा रही थीं।

वहीं एक फोटो में शुभांगी अत्रे को रिक्शा चलाते हुए भी देखा जा सकता है।

अगर इन स्पेशल एपिसोड्स की बात छोड़ दें तो शुभांगी इस शो में साड़ी पहने हुए पारंपरिक अंदाज में ही नज़र आती हैं।

शुभांगी से पहले अंगूरी भाभी के इस खास किरदार को ‘बिग बॉस’ विनर शिल्पा शिंदे निभाती थीं।

ये भी पढ़ें :

‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे का हॉट अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे के मर्डर की साजिश का हुआ खुलासा!

अब बिग बॉस सलमान खान की भाभी बनना चाहती हैं शिल्पा शिंदे!

वायरल वीडियो : रेन डांस के बाद छा गया शिल्पा शिंदे का नागिन डांस

Read More From एंटरटेनमेंट