एंटरटेनमेंट

छोटे पर्दे की इन जोड़ियों के बीच है उम्र का बड़ा अंतर, फिर भी प्यार नहीं है कम

Supriya Srivastava  |  Sep 4, 2019
छोटे पर्दे की इन जोड़ियों के बीच है उम्र का बड़ा अंतर, फिर भी प्यार नहीं है कम

कहते हैं, प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इस बात को सच कर दिखाया है, छोटे पर्दे की कुछ चर्चित जोड़ियों ने। इन जोड़ियों के बीच भले ही उम्र का एक बड़ा फ़ासला हो, लेकिन इस बात से इनके प्यार में कोई फर्क नहीं पड़ता। इनमें से कुछ कपल्स हाल ही में साथ आए हैं तो कुछ सालों से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।

इन जोड़ियों के बीच है उम्र का बड़ा अंतर

बड़े पर्दे की तरह छोटे पर्दे की जोड़ियां भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनमें से कुछ जोड़ियां प्यार का बेजोड़ उदाहरण हैं। साथ ही इनकी उम्र में भी एक बड़ा फ़ासला है। यहां हम आपको टीवी की कुछ ऐसी ही चर्चित जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं।    

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी

फेमस टीवी एक्टर गौतम रोड़े और सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से सुर्खियों में आईं पंखुड़ी अवस्थी की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की मुलाकात सीरियल “सूर्यपुत्र कर्ण” के सेट पर हुई थी। बात करें दोनों की उम्र की तो इनके बीच 14 साल का अंतर है। गौतम रोड़े जहां 42 साल हैं, वहीं पंखुड़ी अवस्थी की उम्र सिर्फ 28 साल है।

Instagram

सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर

छोटे पर्दे के सबसे पुराने और क्यूट कपल्स में से एक हैं सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर। दोनों की शादी साल 1985 में हुई थी। तब से लेकर आज तक दोनों के बीच वही प्यार कायम है। सचिन और सुप्रिया साथ में “नच बलिए” की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। बता दें कि सुप्रिया अपने पति और एक्टर सचिन पिलगांवकर से उम्र में पूरे 10 साल छोटी हैं। 

Instagram

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर

बॉलीवुड के ‘थंगाबलि’ निकितिन धीर छोटे पर्दे की ‘झांसी की रानी’ कृतिका सेंगर से उम्र में 6 साल बड़े हैं। बता दें कि दोनों की शादी लव नहीं, बल्कि अरेंज्ड थी। निकितिन धीर के पिता और फेमस एक्टर पंकज धीर ने कृतिका के पिता से अपने बेटे के लिए कृतिका का हाथ मांगा था। कृतिका की मुलाकात निकितिन धीर से उनके घर पर हुई थी और इनके बीच हाय-हैलो का सिलसिला शुरू हो गया। बाद में परिवार की रज़ामंदी के साथ साल 2014 में दोनों की शादी हो गई।

Instagram

तनाज़ और बख्तियार ईरानी

“कहां हम कहां तुम” की निशी बुआ यानी तनाज़ ईरानी अपने पति बख्तियार ईरानी से उम्र में 8 साल बड़ी हैं। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी, मगर दोनों की उम्र का अंतर कभी उनके प्यार के बीच नहीं आया। बता दें कि यह तनाज़ ईरानी की दूसरी शादी थी। उनके पहले पति से उन्हें एक बेटी भी है। 

Instagram

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला

टीवी की ‘किन्नर बहू’ रुबीना दिलाइक और एक्टर अभिनव शुक्ला भी साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। ये दोनों की लव मैरिज थी। अभिनव शुक्ला उम्र में रुबीना दिलाइक से 4 साल बड़े हैं। शिमला में हुई इस शादी में रुबीना ने लाल जोड़ा पहनने की बजाय सफेद रंग का जोड़ा चुना, जिसमें उनका लुक काफी अलग और खूबसूरत लग रहा था। वहीं रिसेप्शन में रुबीना ने प्रिंसेज़ गाउन पहना था, जिसमें वे एकदम राजकुमारी की तरह दिख रही थीं।

Instagram

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट