ब्यूटी

इस गाइड की मदद से आप भी रेड लिपस्टिक का कलर करेक्टर की तरह कर सकती हैं इस्तेमाल

Megha Sharma  |  Aug 5, 2021
Red Lipstick as color corrector

शायद हम सभी ने इंस्टाग्राम पर कई सारी मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो देखी हैं और आजकल एक नया ट्रेंड बहुत ही मशहूर हो रहा है। इस ट्रेंड में लड़कियां रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) का कलर करेक्टर (Color Corrector) की तरह इस्तेमाल करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस से लेकर इंफ्लूएंसर्स तक, हम सभी ने बहुत  से लोगों को ऐसा करते हुए देखा है तो शायद अब आपके दिमाग में ये खयाल आ रहा होगा कि क्या वाकई ये ट्रेंड काम करता है कि नहीं? तो चलिए आपको इस नए मेकअप ट्रेंड के बारे में विस्तार से बताते हैं। लिपस्टिक कलर नेम्स

रेड लिपस्टिक से कलर करेक्शन

वैसे तो रेड लिपस्टिक किसी जादूई छड़ी से कम नहीं है क्योंकि ये ना केवल आपके होंठों को बोल्ड और डिफाइन करती है बल्कि साथ ही ब्लश, आईशैडो का भी काम करती है और आपको ड्रमैटिक लुक देती है। हालांकि,  इसके अलावा भी रेड लिपस्टिक एक काम और करती है और वो है कलर करेक्शन। रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल आपके चेहरे को न्यूट्रल बनाने में मदद करता है और साथ ही डार्क सर्कल और पिगमेंटिड एरिया को ईवन करने में मदद करता है। 

दरअसल, डार्क सर्कल और त्वचा के कुछ अन्य हिस्से कई बार ब्लू-पर्पल या फिर पीले भी दिखने लगते हैं और लाल लिपस्टिक की मदद से आप इन्हें न्यूट्रल कर सकते हैं और इसके बाद जब आप फाउंडेशन लगाते हैं तो आपको नैचुरली ईवन स्किन मिलती है। 

रेड लिपस्टिक से ऐसे करें कलर करेक्ट

– इस प्रोसेस के लिए आपको एक क्रीमी टेक्सचर वाली रेड लिपस्टिक की जरूरत है और ध्यान रखें कि आप इसके लिए कभी भी मेट रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल ना करें।

– सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें और मॉइश्चराइज कर लें।

– अब थोड़ा प्राइमर लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। अब अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं और इसे ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें।

– अब अपनी लिपस्टिक लें और इसे अपनी आंखों के नीचे 4-5 वर्टिकल लाइन में लगाएं।

– अपनी स्किन टोन के अनुसार सही रेड शेड का इस्तेमाल करें। लाइट स्किन टोन के लिए आप लाइट या फिर पिंकिश शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं और डार्क के लिए डार्कर शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

– आंखों के नीचे लिपस्टिक लगाने के बाद इसे अपने चेहरे के अन्य डार्क हिस्सों पर लगा लें और फिर ब्यूटी ब्लेंडर से इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।

– इसके बाद उन्हीं जगहों पर कंसीलर लगाएं और दोबारा से ब्लेंड कर लें। इस बार दूसरे ब्लेंडर का इस्तेमाल करें ताकि लाल रंग कंसीलर के नीचे दब जाए। 

– अंत में अपने चेहरे पर थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और बर हो गया।

– इसके बाद आप अपना आईमेकअप, ब्लश और हाइलाइटर आदि के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। 

क्या सही में काम करती है रेड लिपस्टिक

जैसा कि लिपस्टिक आपके होंठों पर लगाने के लिए बनाई गई है तो हमें लगता है कि आपको इसका उसी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, हैक के तौर पर लाल लिपस्टिक का कलर करेक्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये बहुत अच्छा तरीका नहीं है। रेड लिपस्टिक काफी अधिक समय तक आपके कंसीलर के नीचे टिक भी नहीं पाती और इस वजह से आपका लुक खराब हो सकता है। साथ ही हो सकता है कि आपको इससे फुल कवरेज ना मिले। इस वजह से हमेशा अच्छे कलर करेक्टर का ही इस्तेमाल करें।

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From ब्यूटी