मेकअप की दुनिया में लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो हर लड़की की मेकअप किट का हिस्सा जरूर होता है। यहां तक कि कम मेकअप लगाने वाली लड़कियों के पास भी लिपस्टिक जरूर होती है। क्योंकि एक बेस्ट लिपस्टिक कलर आपके लुक को कम्पलीट करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप मेकअप बिगिनर हैं और अपने लिए लिपस्टिक कलर की तलाश में हैं तो हम आपके लिए यहां सबसे अच्छी लिपस्टिक सहित lipstick ke colour की एक लिस्ट लेकर आये हैं। उम्मीद है हमारी यह लिस्ट आपके काम जरूर आएगी।
1- ब्राउन कलर
2- रेड कलर
3- पिंक कलर
4- पीच कलर
5- न्यूड कलर
6- मरून कलर
7- ब्रिक कलर
8- वाइन कलर
9- ऑरेंज कलर
10- क्लासिक रेड कलर
लिपस्टिक कलर नेम्स (lipstick ke colour) की बात करें तो ऐसे कई शेड्स हैं, जिन्हें कॉलेज गोइंग लड़कियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक काफी पसंद किया जाता है। ये लिपस्टिक कलर हर ब्रांड में अलग-अलग नामों के साथ उपलब्ध होते हैं। मगर इनके कलर कॉमन होते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही लिपस्टिक कलर नेम्स।
ब्राउन लिपस्टिक कलर हमेशा से ही भरी डिमांड में रहा है। यह लिपस्टिक कलर हर तरह के स्किन टोन पर सूट करता है। इस कलर की खासियत यह है कि इसे कॉलेज में जाने वाली लड़की से लेकर शादी में जाने वाली आंटी तक लगा सकती हैं।
रेड कलर हमेशा से ही लड़कियों के बीच फेवरेट रहा है। खासतौर पर अगर आप किसी डेट पर जा रही हैं या फिर किसी नाईट आउट का प्लान का तो इसके लिए रेड कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कलर है। शादी के बाद मैरिड लड़कियां भी ज्यादातर रेड कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।
पिंक कलर एक ऐसा कलर है, जिसके शेड्स कॉलेज गोइंग गर्ल्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किये जाते हैं। पिंक कलर ज्यादातर लड़कियों के बीच पॉपुलर रहता है। पिंक कलर के कई शेड्स होते हैं जैसे-लाइट पिंक, डार्क पिंक, न्यूड पिंक, रोज़ पिंक आदि। ये सभी लड़कियों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
पीच कलर की लिपस्टिक अपने आप में एक खूबसूरत रंग है जो गुलाबी रंग में गिनी जाती है मगर उससे काफी अलग होती है। यह कलर काफी लाइट होता है और होंठों को नेचुरल कलर देता है। कई बड़े ब्रांड्स पीच कलर की लिपस्टिक शेड्स उपलब्ध कराते हैं।
न्यूड लिपस्टिक शेड्स आजकल ट्रेंड में हैं। इसे नो मेकअप मेकअप लुक में सबसे बेहतरीन माना जाता है। न्यूड में कई शेड्स आते हैं। अब इनमें से आपके ऊपर कौन सा शेड जंचेंगा इसका फैसला तो आपको ही करना होगा।
मरून कलर स्किन टोन में जादुई रूप से मैच कर जाता है। इसे महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस शेड में आपका रंग निखर कर आता है। मरून शेड की खास बात यह है कि इसे किसी भी तरह की स्किन टोन वाले लगा सकते हैं। यह कलर हर किसी पर सूट कर जाता है।
ब्रिक कलर यानि वो कलर जो ईंटों का होता है। महिलाओं के बीच इस कलर का भी काफी क्रेज है। दरअसल ये शेड काफी नेचुरल लगता है और हर किसी पर आसानी से सूट भी कर जाता है।
वाइन कलर डार्क कलर्स की लिस्ट में आता है। इसे थोड़ा बोल्ड कलर भी माना जाता है। नाईट पार्टी के लिए या फिर और किसी खास मौके के लिए वाइन कलर बेस्ट रहता है।
ऑरेंज कलर ज्यादातर उन लड़कियों पर सूट करता है, जिनका रंग जरूरत से ज्यादा साफ होता है। करीना कपूर या फिर यानि गौतम जैसे कॉम्प्लेक्शन पर ऑरेंज कलर की लिपस्टिक काफी सूट करती है। वहीं डस्की स्किन टोन वाले इस कलर को नजरअंदाज करें तो ही बेहतर है।
रेड कलर को हमेशा से बोल्ड कलर माना जाता है। आजकल रेड में भी काफी शेड्स आ चुके हैं मगर बात जब क्लासिक रेड कलर की आती है तो इसका कोई जोड़ नहीं होता। दरअसल क्लासिक रेड कलर हर तरह के स्किन टोन पर सूट करता है और खास मौकों के लिए इसे काफी पसंद भी किया जाता है।
ऐसे कई लिपस्टिक शेड्स हैं तो हर प्रकार की त्वचा और स्किन टोन पर सूट करते हैं। इन लिपस्टिक कलर को काफी पसंद भी किया जाता है और सबसे ज्यादा बिक्री भी इन्हीं शेड्स की होती है। जानिए इन बेस्ट लिपस्टिक कलर के बारे में।
शायद पूरी दुनिया में रूबी वू जितनी मशहूर कोई और लिपस्टिक नहीं है। M.A.C का रेट्रो मैट फॉर्मूला अपने फ्लैट मैट फिनिश और लॉन्ग लास्टिंग के लिए जाना जाता है। भारतीय त्वचा टोन के लिए सबसे अच्छे लिपस्टिक रंगों में से एक, यह एमएसी लिपस्टिक ब्लू अंडरटोन के साथ एक यूनिवर्सल रेड कलर है।
हाई शाइन लिपस्टिक से ज्यादा ग्लैमर कुछ भी नहीं है। यह ब्राइट प्लम शेड रंग थोड़ा ऑफ-बीट पॉप है, जो सिर्फ एक स्वाइप के साथ लंबा चलता है। इसका इंटेंस कलर और ब्राइटनेस इसे शादियों जैसे शानदार अवसरों के लिए परफेक्ट बनाती है। यह यूवीबी सुरक्षा प्रदान करने के साथ आपको एक मलाईदार चिकनी फिनिश देता है।
अगर आप परफेक्ट पिंकी न्यूड लिपस्टिक की तलाश में हैं, तो यह वही है जो आपको चाहिए। लैक्मे 9 टू 5 रेंज की रोज़ी संडे हर प्रकार के स्किन टोन को सहजता से सूट करती है। लिपस्टिक मैट फिनिश देती है लेकिन होठों पर काफी आरामदायक होती है। सबसे अच्छे लिपस्टिक शेड्स में से एक, यह लैक्मे 9 टू 5 फॉर्मूला एक इन-बिल्ट प्राइमर के साथ आता है जो रंग को होठों पर लंबे समय तक टिके रहने में मदद करेगा।
लाल होंठ हर भारतीय लड़की के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। यह रेडिश पिंक शेड रंगों में से एक है जो हर तरह की स्किन टोन पर सूट करती है। इसका मलाईदार मैट टेक्सचर आपके होंठों को मॉइस्चराइज़ करता है, और आपको डेमी-मैट फ़िनिश देता है।
लिपस्टिक के कलर (lipstick ke colour) की दुनिया में कुछ कलर ऐसे भी होते हैं, जो हर किसी के लिए नहीं बने होते हैं। इन्हें ज्यादातर अपने सेलिब्रिटी या फिर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स को ही लगाए देखा होगा। ये कलर काफी हटकर होते हैं। इनमें से कुछ कलर हम आपको यहां बता रहे हैं।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कान्स रेड कार्पेट पर जब ऐश्वर्या राय पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाकर उतरीं तो सौंदर्य की दुनिया में हर किसी ने उनकी तारीफ की। हालांकि यह कलर इतना हटकर है कि आम लड़कियां इसे लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। फिर भी ऐश्वर्या राय के इस शेड को लगाने के बाद यह कलर एक क्रांति बनकर उभरा।
डार्क ऑरेंज होंठ आपके चेहरे को ब्राइट बनाने और भीड़ में सबसे अलग दिखाने के लिए एकदम सही हैं। इसके अलावा, वे वास्तव में भारतीय त्वचा के टन के अनुरूप हो सकते हैं मगर ज्यादातर फेयर स्किन टोन पर ही सूट करते हैं।
गोल्डन कलर की लिपस्टिक जरूरी नहीं है कि सिर्फ ब्यूटी ब्लॉगर्स और उन सितारों के लिए है जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। हालांकि यह कलर काफी हटकर है। इसे आजमाना इतना भी आसान नहीं है। शानदार और अनोखे लुक के लिए इसे एक सुंदर काली पोशाक और कैट आईलाइनर के साथ पेयर करें।
इंटरनेशनल रनवे से लेकर काइली जेनर से लेकर सोनम कपूर तक, ऐसा लगता है कि ब्लैक लिपस्टिक वाकई एक चीज बन गई है। इसकी आदत पड़ने में कुछ मिनट लग सकते हैं और जाहिर सी बात है आपकी मां, निश्चित रूप से इसे लगाने की परमिशन नहीं देगी। अगर आपके लिए काले होंठ बहुत बोल्ड हैं, तो इसके बजाय डार्क बेरी शेड ट्राई करें। यह कलर उस लड़की के लिए एकदम सही है, जो हमेशा नई चीजों को आजमाने के लिए तैयार रहती है।
अगर आपको यहां दिए गए बेस्ट लिपस्टिक कलर lipstick ke colour पसंद आए तो इन्हें अपनी महिला मित्रों के साथ शेयर करना न भूलें।