Diet

अगर इस तरह से खाएंगे आम तो नहीं बढ़ेगा आपका वजन, जानिए किन बातों रखें खास ध्यान

Archana Chaturvedi  |  May 28, 2021
ऐसे खाएंगे आम तो नहीं बढ़ेगा वजन, How to eat and add mangoes to your diet in hindi

गर्मी में मौसम में सभी को आम का इंतजार रहता है। ऐसे आपको बहुत कम ही लोग मिलेंगे जिन्हें आम पसंद नहीं है। आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। बल्कि इसमें तमाम ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से ये आम होते हुए भी सबसे खास है। आम में विटामिन ए, सी के साथ-साथ कॉपर, जिंक, पोटैशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन सबके बावजूद भी कुछ लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। उन्‍होंने ऐसा लगता है कि आम खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर बिना किसी टेंशन के आम का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऐसे खाएंगे आम तो नहीं बढ़ेगा वजन How to eat and add mangoes to your diet in hindi

आम के बारे में भी कुछ लोगों का यही मानना है। उन्‍हें लगता है कि आम खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि आम खाने से वजन बढ़ता है इसलिए कई लोग आम खाने से बचते हैं। लेकिन यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे कमाल के हेल्थ टिप्स लेकर आये हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी डाइट में आम को शामिल (How to eat mangoes) कर सकते हैं और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। तो आइए जानते हैं कैसे –

खाना खाने के तुरंत बाद आम न खाएं

एक आम में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती हैं। जरूरत से ज्यादा कैलोरीज खाने की वजह से वजन बढ़ सकता है। इसलिए खाना खाने के बाद आम का सेवन नहीं करना चाहिए। बेहतर रहेगा कि आप खाना खाने के 3-4 घंटे बाद आम का सेवन करें।

रात में आम खाने से बचें

आम का सेवन सुबह या दोपहर में करना चाहिए। रात में आम खाने से बचें, क्योंकि रात को सोते समय आम खाने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए आम का सेवन सुबह या दोपहर में ही करें।

https://hindi.popxo.com/article/daily-exercise-for-women-in-hindi

तय करें कितना खाना चाहिए

देखिए अति हर चीज की बुरी होती है। कई लोगों को आम इतना पसंद होता है कि वे दिन भर उन्हें खाते रहते हैं। हालांकि ऐसा करना भी गलत है। एक दिन में पांच से ज्यादा आम खाने से बचें। अगर आपका वजन पहले से ही ज्यादा है तो 1 दिन में 1 ही आम आपके लिए काफी है।

वर्कआउट के बाद आम का सेवन न करें

वर्कआउट के बाद जितना हो सके आम खाने से बचें। इसमें बहुत अधिक कैलोरी होती है। अगर आप आम खाना चाहते हैं तो वर्कआउट से पहले थोड़ा सा आम खाएं। इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

आम को दूसरी चीजों के साथ करें ट्राई

चूंकि आम में चीनी होती है, इसलिए आम खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो आप आम खारकर खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। साथ ही सिर्फ आम खाने की बजाय आप मैंगो शेक, पेनकेक या दूसरी आम से बनने वाली डिशेज ट्राई करें। 

नाश्ते में खाएं आम

ज्यादातर लोग आम खाना खाने के बाद स्वीट डिश के तौर पर खाते हैं। लेकिन इससे आपका वजन बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आम को सुबह और शाम के नाश्ते में लेना सबसे सही तरीका है। इस तरह से आम का सेवन किया जाए तो कैलोरी इनटेक नियंत्रित रहेगा और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होगी।

https://hindi.popxo.com/article/vastu-tips-for-good-health-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Diet