एंटरटेनमेंट

तस्वीरों में देखिए, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ‘बेवाॅच’ तक कितनी बदल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

Supriya Srivastava  |  Jul 18, 2018
तस्वीरों में देखिए, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ‘बेवाॅच’ तक कितनी बदल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ऐसी हस्ती हैं जिनके नाम का डंका देश में ही नहीं विदेशों में भी बजता है। एक्टिंग स्किल्स हों या फिर फैशन सेंस, प्रियंका अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। उसके बाद साल 2003 में फिल्म “द हीरो- स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई” से प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। तब से लेकर “बेवॉच” तक प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मगर इतने सालों में सिर्फ प्रियंका की एक्टिंग में ही निखार नहीं आया बल्कि उनका लुक और फैशन सेंस भी पूरी तरह से बदल गया है। प्रियंका में आये इतने बड़े बदलाव की वजह तो खुद प्रियंका ही बता सकती हैं मगर हम यहां आपको प्रियंका चोपड़ा में आने वाले उन बदलावों को दिखा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि कोई इतना ज्यादा कैसे बदल सकता है।

जब पहना था मिस वर्ल्ड का ताज

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड ख़िताब से नवाज़ा गया था। इसी साल लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसे एक इत्तेफ़ाक़ ही कहा जा सकता है कि दोनों ने फिल्म “अंदाज़” से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भी एक साथ ही की। फिल्म में प्रियंका काफी डस्की लगी थी, अपने रंग को लेकर उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था।

जब नजर आईं सेंसुअस रोल में

यूं तो प्रियंका की पहली हिट मूवी थी “मुझसे शादी करोगी” मगर पहली बार अगर किसी फिल्म में प्रियंका के लुक्स और एक्टिंग की तारीफ हुई तो वो थी फिल्म “ऐतराज़”। इस फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट नेगेटिव एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। फिल्म में प्रियंका का हॉट एंड बोल्ड अवतार वाकई कबीले तारीफ था।

फैशन ने बदल दी प्रियंका की ज़िन्दगी

इस बीच प्रियंका ने काफी फिल्मों में काम किया मगर 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म “फैशन” ने जैसे प्रियंका के करियर और ज़िन्दगी दोनों को ही बदल कर रख दिया। फिल्म में प्रियंका के शानदार अभिनय और लुक्स की हर तरफ चर्चा हुई। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया। कहा तो ये भी जाता है कि फिल्म से पहले प्रियंका ने अपनी नाक और होंठों की सर्जरी करवाई थी।

रेड कारपेट की जान बनीं प्रियंका

सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल ज़िन्दगी में भी प्रियंका के लुक्स में आये बदलाव देखने लायक हैं। स्ट्रीट लुक हो या फिर रेड कारपेट लुक, प्रियंका ने कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया।

कई बार हुईं ट्रोल

अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर प्रियंका कई बार सोशल मीडिया में ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। 15 अगस्त में ट्रायो कलर का दुपट्टा हो या फिर प्रधानमंत्री से मुलाकात पर शार्ट ड्रेस पहनना, हर बार प्रियंका को ट्रोल किया गया मगर प्रियंका ने इन सभी बातों को इग्नोर करते हुए ये साबित कर दिया कि वो अपनी ज़िन्दगी की असली बॉस हैं।

क्वांटिको और बेवॉच से की सबकी बोलती बंद

लोगों की बातों को दरकिनार करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी सीरीज़ क्वांटिको और फिल्म बेवॉच के ज़रिये पूरी दुनिया के सामने ये साबित कर दिया कि उनकी प्रतिभा सिर्फ अपने देश तक ही सीमित नहीं है। देश- विदेश में प्रियंका के चाहने वालो की संख्या करोड़ो में है। यहां तक कि विदेशी मीडिया में भी प्रियंका अपने लुक्स, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा छाई रहती हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी 

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ को मात देती हैं टीवी की नई प्रेरणा एरिका फर्नांडिस

जब दुल्हन के हाथों में सजे ऐसी मेहंदी तो कैसे रंग न लाए पिया का प्यार

Read More From एंटरटेनमेंट