एंटरटेनमेंट

देखें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया के अलावा और किसे किया ट्रोल…

Richa Kulshrestha  |  Aug 28, 2018
देखें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया के अलावा और किसे किया ट्रोल…

आजकल अर्जुन कपूर को उनके मजाकिया स्वभाव के लिए खासा पहचाना जाने लगा है। इसकी वजह यह है कि वो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार अपनी खास क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। जब कभी वह अपने  बॉलीवुड के दोस्तों और रिश्तेदारों की कोई पिक्चर देखते हैं, लगता है कि उसे छेड़ने के लिए उनके हाथ में खुजली होने लगती है। बस, वह तुरंत उस पोस्ट या शेयर की गई पिक्चर पर कुछ न कुछ फनी कमेंट कर देते हैं और इसमें उन्हें खासा मज़ा भी आने लगा है। उनके द्वारा अब तक छेड़े जाने वाले लोगों में रणवीर सिंह, अनिल कपूर जैसे लोगों से लेकर उनकी अपनी बहन अंशुला और खुशी के अलावा अब आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं।

आलिया को किया परेशान

दरअसल रक्षाबंधन के दिन आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट किया था, जिसमें वह करण जौहर के बेटे यश को राखी बांधती दिख रही हैं। इस पिक्चर के साथ आलिया ने लिखा है- मेरा प्यारा सा बेबी ब्रदर!!! आह, उसके चेहरे को देखो”। इस पोस्ट को लगता है कि अर्जुन पचा नहींं पाए और उन्हें इसमें आलिया को छेड़ने का मौका मिल गया। अर्जुन कपूर ने इस पिक्चर के कमेंट बॉक्स में लिख दिया – उम्म्म, वैसे वह वाकई में इतना खुश तो दिखाई नहीं दे रहा है। अर्जुन के इस कमेंट पर आलिया ने भी तुरंत जवाब देते हुए लिख दिया – अर्जुन कपूर, भाड़ में जाओ, वो तो काफी कूल दिख रहा है। अर्जुन और आलिया की इस नोंकझोंक पर हमें तो काफी मजा आया।

 

रियल शोस्टॉपर्स

यहां तक कि अर्जुन कपूर ने अपनी ही बहनों को भी परेशान करने से नहीं बख्शा। अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला कपूर और खुशी कपूर की एक पिक्चर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- द रियल शोस्टॉपर्स। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें छेड़ते हुए लिखा- प्लीज़ ज़रा एक तरफ घूमें। अपनी इस पोस्ट में अर्जुन ने अपने सभी भाई- बहनों सोनम, रिया, हर्षवर्धन, जाह्नवी, मोहित मारवाह, शनाया कपूर को भी टैग किया है। इसमें अर्जुन ने यह भी लिखा है कि हमारी फैमिली में दो नये फैशन रिबेल भी शामिल हो गए हैं।

अनिल कपूर ने क्यों पहना काला चश्मा

अपनी एक और पोस्ट में अर्जुन ने अपने चाचा अनिल कपूर को पकड़ा है। दरअसल अर्जुन की पोस्ट की गई इस फोटो में पूरा कपूर परिवार एकजुट है, जिसमें अनिल कपूर ने काला चश्मा यानि सनग्लासेज़ पहने हुए हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है कि हम में से किसी को यह पता नहीं है कि इस फैमिली पिक्चर में अनिल कपूर ने सनग्लासेज़ क्यों पहने हैं। हो सकता है कि वो सोच रहे हों कि हम सब उनके फैन हैं। इस पोस्ट में अर्जुन के मजाकिया नेचर के हम तो कायल ही हो गए हैं।

रणवीर सिंह का बचपन का फोटो

अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए उनके बचपन के पिक्चर पर भी काफी फनी कमेंट किया था। उन्होने लिखा- 1985 से ही अवंत गार्ड, पिटी द फूल, सख्त लौंडों का उस्ताद…। अर्जुन के मजाक का जवाब नहीं है।


मेरा लुक सबसे अच्छा

ऐसा नहीं है कि अर्जुन सिर्फ दूसरों पर ही कमेंट करते हैं। वो खुद पर भी कमेंट करने में पीछे नहीं है। हां, यह बात अलग है कि उन्होंने इस बार अपनी फैमिली फोटो में खुद पर कमेंट करके भी दूसरों को ही छेड़ा है। रक्षाबंधन पर कपूर भाई- बहनों के इस पिक्चर में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने खासतौर पर इस पिक्चर को इसलिए चुना, क्योंकि इसमें वो सबसे अच्छे लग रहे हैं। समझ आया ना, सभी भाई बहनों को चिढ़ाने का खास तरीका है यह…!!!

एक और फनी कमेंट खुद पर

एयरपोर्ट पर लिये गए इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है कि जब आपको महसूस होता है कि एयरपोर्ट पर पापारेजी आपके पीछे हैं तो आप जल्दी से अपने सनग्लासेज़ लगा लेते हैं… और एकदम बेपहवाह की तरह व्यवहार करने लगते हैं। वाकई अर्जुन, आपका तो जवाब ही नहीं है…।

भाई, हम तो अर्जुन कपूर के इस मजाकिया अंदाज पर फिदा हो गए हैं, आपको क्या लगता है… हमें जरूर लिखें।

इन्हें भी देखें –

लो, अब आलिया ने भी ज़ाहिर कर दिया रनबीर कपूर के लिए अपना बेइंतेहा प्यार

जानें कि जिंदगी को लेकर आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने किया है कैसा अनोखा फैसला?

इन टॉप बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शेयर की अपनी मां के साथ तस्वीरें और क्यूट मैसेज

किसी मां से भी बढ़कर हैं अपने बच्चों को अकेले संभालने वाले बॉलीवुड के ये 4 सिंगल फादर्स

 

Read More From एंटरटेनमेंट