Natural Care

फेस को क्लीन, फेयर और ग्लोइंग बनाएं इन सदाबहार 10 घरेलू नुस्खों से – Home Remedies for Clean Fair and Glowing Face in Hindi

Richa Kulshrestha  |  Sep 14, 2018
फेस को क्लीन, फेयर और ग्लोइंग बनाएं इन सदाबहार 10 घरेलू नुस्खों से – Home Remedies for Clean Fair and Glowing Face in Hindi

सभी चाहते हैं अपने फेस को दाग धब्बों से मुक्त क्लीन, फेयर और ग्लोइंग बनाना, लेकिन ऐसा आमतौर पर हो नहीं पाता है। कभी हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से तो कभी धूप की किरणों की वजह से फेस पर दाग पड़ जाते हैं या फिर फेस काफी डार्क हो जाता है। इन सभी प्रॉब्लम्स से एकसाथ निपटने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो हैं सदाबहार –

1. हल्दी पाउडर और चने का आटा

थोड़ा सा हल्दी पाउडर और चने का आटा मिलाएं और पानी या दूध के साथ इनका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस की स्किन पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए धो दें।

2. शहद का कमाल

अपने फेस पर रोजाना सुबह शहद लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो दें। फेस क्लीन होकर ग्लो करने लगेगा।

 

3. खीरे की स्लाइस

खीरे की पतली- पतली स्लाइस काट लें और सोने से पहले अपने फेस पर हल्के हाथ से रब करें। इससे भी आपकी स्किन के दाग धीरे- धीरे कम हो जाएंगे।

4. बेकिंग सोडा पेस्ट

एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें पानी की मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं। करीब 15 – 20 मिनट यूं ही लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो दें। दिन में इसे दो बार करेंगे तो रिजल्ट नजर आने लगेगा।

5. एलो वेरा है बेस्ट

फेस की स्किन के लिए एलो वेरा बेस्ट रेमेडी है। इसके नेचुरल जेल को फेस पर लगाकर 30 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो दें।

6. ओटमील पाउडर और कॉर्न फ्लोर

ओटमील पाउडर और कॉर्न फ्लोर को मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने फेस पर लगाएं। सूखने पर गुनगुने पानी से धो दें। चेहरा शाइन करने लगेगा।

7. आलू और लेमन जूस

आलू को पीसकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगा दें। इससे आपके चेहरे की स्किन फेयर और बेदाग हो सकती है।

8. अंडे की सफेदी

अंडे की सफेदी को जब फेस पर लगाया जाता है तो यह आपके फेस की स्किन को क्लीन करने के साथ- स्किन का रंग हल्का करने में भी मदद करती है।

9. प्याज का रस

प्याज का रस निकाल कर फेस पर लगाएं, फेस चमकने लगेगा और रंग भी साफ होने लगेगा।

10. पपीते का गूदा 

पपीते का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे खूब अच्छी तरह से कुचल लें और इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा धो दें। चेहरा ग्लो करने लगेगा।

इन्हें भी देखें –

झांइयों को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाएंगे ये 8 आसान घरेलू नुस्खे

ड्राई स्किन को सॉफ्ट- स्मूद बनाने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन

#स्किन केयर: इस तरह बढ़ाएं निखार और पाएं दमकती ग्लोइंग स्किन

 

Read More From Natural Care