एंटरटेनमेंट

क्या छिन गया है एकता कपूर से डेली सोप क्वीन का ताज, अब शाही अंदाज में कोई और कर रहा राज

Megha Sharma  |  May 11, 2022
क्या छिन गया है एकता कपूर से डेली सोप क्वीन का ताज, अब शाही अंदाज में कोई और कर रहा राज

टीवी सीरियल और मूवी प्रोड्यूसर एकता कपूर को एक समय पर डेली सोप क्वीन के नाम से जाना जाता था। जी हां, एक वक्थ था जब टीवी के सभी चैनल पर एकता कपूर के डेली सोप का राज हुआ करता था और दर्शकों को उनके ये शोज काफी पसंद भी थे। केवल हम ही नहीं बल्कि आप भी अगर 90 के दशक के हैं तो आपने भी ये जरूर सुना होगा कि एकता कपूर डेली सोप क्वीन हैं और उनके शोज लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देते हैं लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि उनका ये खिताब उनसे छिन गया है और कोई दूसरा प्रोड्यूसर ही टीआरपी के खेल में राज कर रहे हैं।

दरअसल, हम यहां प्रोड्यूसर राजन शाही की बात कर रहे हैं, जो लगता है कि एकता कपूर की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि राजन शाही के दो डेली सोप पिछले कुछ समय से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं और टीआरपी में टॉप 5 में बने हुए हैं। इसमें अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है शामिल है। इसके अलावा इमली, ये हैं चाहतें और कुमकुम भाग्य भी टीआरपी टॉप 5 में हैं।

हालांकि, अनुपमा इस समय भारत के दर्शकों द्वारा पसंद किया जाने वाला सबसे मशहूर शो है और इस शो के जरिए ही राजन शाही को भी काफी पहचान मिल रही है। यह शो पिछले काफी समय से हर हफ्ते टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है। वहीं एकता कपूर के सीरियल ये हैं चाहतें और कुमकुम भाग्य चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। ऐसे में लगता है कि अब टीवी के राजा राजन शाही बनते जा रहे हैं।

तो आपको क्या लगता है कि एकता कपूर एक बार फिर खुद को डेली सोप क्वीन बना पाएंगी या फिर राजन शाही के शो उनसे उनका ये ताज छीन लेगें? हमें इस बारे में अपने विचार जरूर बताएं और साथ ही ये भी आपको कौन सा सीरियल सबसे ज्यादा पसंद है।

Read More From एंटरटेनमेंट