एंटरटेनमेंट

क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के लिए राजी हैं डैडी महेश भट्ट?

Deepali Porwal  |  Jul 9, 2018
क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के लिए राजी हैं डैडी महेश भट्ट?

आमतौर पर आलिया भट्ट अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती हैं। वे मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं पर हाल के दिनों में चीज़ें काफी बदल गई हैं। अब आलिया भट्ट के साथ ही उनके डैडी महेश भट्ट भी उनके बारे में बात कर रहे हैं।

क्या आलिया के डैडी हैं राजी?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा नहीं कहा है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ है। सोनम कपूर के रिसेप्शन में रणबीर और आलिया ने साथ में आकर अपने रिश्ते पर लगभग मुहर लगा दी थी। उसके बाद भी इंटरव्यू में दोनों ने ऐसी बातें कीं, जिससे इनके रिश्ते की बात पुख्ता होती गई। हाल ही में आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट से इन दोनों के बारे में पूछा गया तो उनके डिप्लोमैटिक जवाब ने सबको हैरानी में डाल दिया है।

पापा की हां या न?

कुछ दिन पहले रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के घर में आलिया और महेश भट्ट के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें तीनों को साथ में बातें करते हुए देखा जा सकता है। एक इवेंट में जब महेश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ओह, अब मीडिया के लोग घर के बाहर खड़े होकर भी तस्वीरें लेने लगे हैं। लोग शायद जानना चाहते हैं कि मैं रणबीर और आलिया के रिश्ते के बारे में क्या सोचता हूं, इस बारे में मैं बस यही कहूंगा कि मीडिया खुद अनुमान लगाए कि क्या पापा राजी हैं।’

रणबीर कपूर की तारीफों का बांधा पुल

महेश भट्ट ने आगे बताया कि उन्हें रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं और इसी वजह से वे रणबीर की तारीफ भी करते हैं। महेश भट्ट फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के काम से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ के बाद यह पहला मौका है, जब उन्होंने किसी एक्टर को कैरेक्टर का चार्ज लेते हुए देखा है। वे रणबीर को आलिया की तरह ओरिजिनल मानते हैं। हालांकि, उन्होंने रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप स्टेटस पर डायरेक्ट कमेंट करने से इनकार कर दिया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :

लिव इन में नहीं रहेंगी आलिया भट्ट, बच्चों के लिए करेंगी शादी

‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया भट्ट के लिए ‘ग्रामर पुलिस’ बन रहे हैं अमिताभ बच्चन!

मम्मी- पापा की लाडली हैं आलिया भट्ट

‘संजू’ बने रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपने अफेयर पर किया अहम खुलासा

Read More From एंटरटेनमेंट