Dating

क्या आपको Idea है? लड़के ध्यान देते हैं आपकी इन 13 बातों पर !

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
क्या आपको Idea है? लड़के ध्यान देते हैं आपकी इन 13 बातों पर !

हमें लगता है कि वो सीधे हैं, और सीधे नहीं भी हैं तो भी वो ऐसे होते हैं जो कई चीज़ें इग्नोर कर दें.. पर इन लड़कों की नज़र हर चीज़ पर होती है। बहुत सी छोटी-मोटी बारीक चीज़ें जिन्हें हम सोचते हैं कि वो ध्यान नहीं देते होंगे, उन पर भी इनकी निगाहें अटकी होती हैं, क्या-क्या नोटिस करते हैं वो, जानें यहां।

1. Boobs से रिलेटेड कुछ भी..

कुछ भी मतलब कुछ भी। उनका साइड लुक, फ्रंट लुक, ब्रा, ब्रा-स्ट्रैप.. सबकुछ।

2. उफ़्फ़.. ये झड़ते बाल

आपको लगता है कि उनके बाल छोटे हैं तो वो ये सब क्यों नोटिस करते होंगे। लेकिन आप जहां भी जाती हैं, अपने बाल पीछे छोड़ जाती हैं, ये उनकी नज़र में होता है।

3. अगर आप pissed-off हैं

आपको लगता है कि उसने रिएक्ट नहीं किया मतलब उसने नोटिस ही नहीं किया जबकि उन्हें सब कुछ पता होता है। बस वो उस वक्त आपको भाव नहीं देना चाहते।

4. जब आप high heels में परेशान होती हैं

आपको लगता है कि हील्स तो लड़कियों की चीज़ें हैं फिर उन्हें इससे क्या मतलब हो सकता है पर जब आप बहुत मुश्किल से कदम बढ़ाती हैं और ये समझती हैं कि कोई आपकी uncomfortable condition को नोटिस नहीं कर रहा है, तब भी वो ये सब देख रहे होते हैं। उन्हें पता है कि हील्स भी हर लड़की के लिए नहीं हैं।

5. अच्छा दिखने के लिए थोड़ा चेंज

आपको लगता है कि मेकअप से दूर रहने वाले लड़कों को नहीं समझ आएगा कि आपने क्या किया है पर आपकी ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल तक के बदलाव को वो नोटिस करते हैं।

6. वो Upper-lips..

आपकी बढ़ रही मूछें.. जी हां, इनपर भी उनकी नज़र होती है।

7. आप जब मॉल या दूसरी जगह घूमते हुए खुद को हर आइने में देखती हैं

और आपको लगता है कि आप ये काम चुपके से कर रही हैं, आपको कोई नहीं देख रहा। पर देखने वाले आपको देख ही लेते हैं और मुस्कुराते हैं।

8. क्या आपको Periods हैं!!

अगर आपको पीरियड्स होते तो आप लाइट कलर की जींस पहनकर नहीं आतीं। अगर आप लगातार कई दिनों से सिर्फ़ डार्क कलर के ट्राउज़र्स में आ रही हैं और कम्फर्टेबल कपड़े पहन रही हैं, मतलब आपको पीरियड्स हैं।

9. अगर आप bra-less ब्रेस्ट छिपाने की कोशिश करती हैं

आप अपनी बाहें क्रॉस करके रखती हैं ताकि boobs अलग से पता न चलें पर आपकी ये हरकतें सब बता देती हैं।

10. जब आप भी वही ऑर्डर करती हैं जो आपकी फ्रेंड ने किया है

उसने कुछ ऑर्डर किया और आप कुछ ऑर्डर करने की कोशिश करती हैं लेकिन मेन्यू देखने के पांच मिनट बाद आप भी वही ऑर्डर करती हैं, क्योंकि आपकी कोई अलग पसंद ही नहीं। इस बात से पता चलता है कि आपकी decision-making दूसरों से बहुत प्रभावित होती है।

11. Artificial eyebrows..

आपके भौंहों की ग्रोथ अच्छी नहीं है, पर अच्छी ग्रोथ दिखाने के लिए आप खूब आई-ब्रो पेंसिल चलाती हैं। आपको लगता है कि किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन इसका overuse आपको जोकर बना देता है।

12. आपके बात करने का तरीका

जब भी आप पब्लिक प्लेस पर हों या रेस्टोरेंट में जाएं, लोगों के साथ आपका बिहेव उसके दिमाग में आपकी इम्प्रेशन बनाता है।

13. Padded bras

आपकी ब्रेस्ट का साइज़ हर रोज़ नहीं बदलता पर अगर वो बदला हुआ नज़र आता है तो सिर्फ़ आपको ही नहीं, उन्हें भी पता चल जाता है कि क्या झोल है।

ये भी पढ़ें : 

क्या आप भी कर रही हैं अपनी रिलेशनशिप में ये गलतियां?

लड़कों की ये 11 खूबियां बनाती हैं उन्हें Best boyfriend !

इन तरीकों से बनाएं Sex को और भी Exciting!

Read More From Dating