एंटरटेनमेंट

गणेश चतुर्थी 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत और अजय तेवगन तक सितारों ने किया बप्पा का स्वागत

Megha Sharma  |  Sep 10, 2021
गणेश चतुर्थी 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत और अजय तेवगन तक सितारों ने किया बप्पा का स्वागत

गणपति बप्पा, भक्तों पर अपनी कृपा बनाने और भक्तों के सपोर्ट के लिए आ गए हैं और देशभर के हिस्सों में बेहद ही धूमधाम से उनका स्वागत किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के आते ही बॉलीवुड में भी कई सितारों ने अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया है और साथ ही अपने फैंस को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस खास मौके की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, करण जौहर, काजोल, सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी और अनिल कपूर समेत कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर की हैं। 

अमिताभ बच्चन ने गणपत्ति बप्पा को नमन करते हुए खुद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसी के साथ ही फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। 

एक्टर अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह लालबाग्चा राजा का आशिर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, गणपति बप्पा, सुख, शांति, समृद्धि, खुशी और सेहत लाते हैं। इस खास मौके पर हम सब हाथ जोड़कर भगवान की प्राथरा करते हैं। गणपति बप्पा मोर्या।

सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर फैंस को इस खास मौके की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, बप्पा आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, सेहत और प्यार लाए। हैप्पी गणेश चतुर्थी।

Instagram

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बहुत ही खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। 

Instagram

वहीं, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हर नई शुरुआत के लिए भगवान गणेश आप पर और आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस त्योहार को अपने परिजनों के साथ मनाएं और सुरक्षित और खुश रहें। 

काजोल ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बेहद खुशी के साथ हमने विग्नहर्ता का स्वागत किया है। 

Instagram

अनिल कपूर ने लिखा, वक्रतुंड महाकाया सुर्य कोटी समाप्रभा! निरविग्नम कुरु में देवा, सर्वकार्येशु सर्वदा! हैप्पी गणेश चतुर्थी। वहीं थलाइवी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने गणपति बप्पा मोर्या लिखते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From एंटरटेनमेंट