एंटरटेनमेंट

7 सितारे जिन्होंने आध्यात्मिक राह पर चलने के लिए कहा बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा

Megha Sharma  |  Oct 22, 2020
7 सितारे जिन्होंने आध्यात्मिक राह पर चलने के लिए कहा बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा
ग्लैमर इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसमें सभी लोग बड़ा सितारा बनने के अरमान के साथ आते हैं। ये उन लोगों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है तो एक्टर बनने का ख़्वाब लेकर इस इंडस्ट्री में आते हैं। हालांकि, अपने सपने को पूरा करने और इतनी स्ट्रगल करने के बाद भी कुछ ही लोग जनता के दिलों में खुद के लिए जगह बना पाते हैं। उनमें से भी कुछ आगे बढ़ते हैं और अधिक सफल बन जाते हैं लेकिन कुछ रास्ते में ही खो जाते हैं। हालांकि, अब इसमें एक तीसरे किस्म के लोग भी शामिल हो गए हैं। ऐसे सितारे जो ग्लैमर की दुनिया (Bollywood Celebs) का हिस्सा बने, सफल हुए और फिर इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 
इन सितारों ने आध्यात्मिकता के रास्ते को चुनते हुए अपने फैंसी प्रोफेशन या फिर ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। तो चलिए यहां दिखाते हैं आपको वो 7 सितारे जिन्होंने धर्म को चुनते हुए अपने प्रोफेशन को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

इन सितारो ने इंडस्ट्री को छोड़ चुनी आध्यात्म की राह- Celebs Who Said Goodbye to Bollywood To Follow Spiritual Path

सना खान

एक्ट्रेस सना खान ने इस महीने की शुरुआत में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और इस्लाम की राह पर चल पड़ी हैं। सना ने ये फैसला लॉकडाउन के दौरान लिया जब उनका इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफ़र मेलविस लुइस के साथ ब्रेक अप हो गया। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सना ने कहा कि ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला सबसे अच्छा है और ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। सना खान आखिरी बार ‘’बिग बॉस’’ और ‘’जय हो’’ में नज़र आई थीं। हालांकि, वह इंस्टाग्राम पर अपनी मेकअप टिप्स और ट्रिक्स के लिए भी काफी मशहूर हैं।

ज़ायरा वसीम

‘’दंगल’’ फिल्म से डेब्यू करने और लोगों के दिलों पर छाने वाली एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने भी कुछ ही वक्त में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। ज़ायरा ने ‘’दंगल’’ के अलावा ‘’सीक्रेट सुपरस्टार’’ और ‘’स्काई इज़ पिंक’’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ज़ायरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने के बारे में फैन्स को जानकारी दी थी।
ज़ायरा ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ही बॉलीवुड छोड़ दिया था और इस वजह से उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि, इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ने ज़ायरा के इस फैसले का सपोर्ट किया था।

अनु अग्रवाल

एक्ट्रेस अनु अग्रवाल फिल्म ‘’आशिकी’’ में नज़र आई थीं। इस फिल्म से वह एक ही रात में सुपरहिट हो गई थीं। हालांकि, इसके बाद किंग अंकल और खलनाइका जैसी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ दिया और आध्यात्मिक राह पर चलने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने कई फिल्ममेकर्स को हैरान कर दिया था।

https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-14-jasmin-bhasin-is-perfect-combination-of-elegance-and-fashion-see-pics-in-hindi

सोफिया हयात

सोफिया हयात भी ग्लैमर की दुनिया में काफी मशहूर थीं। वह आखिरी बार बिग बॉस में नज़र आई थीं। इसके बाद उन्होंने किसी से सगाई भी कि थी। हालांकि, जून 2016 में उन्होंने घोषणा की थी कि वह नन बन गई हैं। उन्होंने अपना नाम भी बदल कर जाइया सोफिया मदर कर लिया है।

https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-14-contestants-salaries-revealed-rubina-dilaik-is-the-highest-paid-in-hindi-914141

ममता कुलकर्णी

इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस ममता अपने वक्त में बेहद ही मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने ‘’करण अर्जुन’’, ‘’सबसे बड़ा खिलाड़ी’’, ‘’चाइना गेट’’ आदि फिल्मों में काम किया है। ममता केवल अपने लुक्स ही नहीं बल्कि एक्टिंग के लिए भी मशहूर थीं। हालांकि, उन्होंने कुछ ही वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और आध्यात्मिक राह पर चल पड़ीं।

https://hindi.popxo.com/article/oxygen-facial-benefits-in-hindi

विनोद खन्ना

70 के दशक में विनोद खन्ना को इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम इंसान के लिए जाना जाता था। उन्होंने कल्ट क्लासिक जैसे ‘’कुर्बानी’’, ‘’अमर अकबर एंथनी’’, ‘’द बर्निंग ट्रेन’’ जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया था। 1975 में विनोद खन्ना ओशो के शिष्य बन गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को भी छोड़ दिया था। कइयों ने कहा कि उन्होंने सन्यास ले लिया है। हालांकि, जल्द ही उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी भी कर ली और दबंग फिल्म में उन्होंने सलमान के पिता का रोल भी निभाया था।

https://hindi.popxo.com/article/hairstyles-according-to-your-face-shape-hindi

बर्खा मदान

बर्खा मदान एक सफल मॉडल, फिल्म एक्ट्रेस और मूवी प्रोड्यूसर थीं। हालांकि, उन्होंने इन सब को अलविदा कहते हुए बुद्धिस्म को अपना लिया। नवंबर 2012 में वह बुद्धिस्ट नन बन गईं और काफी समय से वह दलाई लामा की शिष्या बनी हुई हैं। कुछ वक्त बाद उन्होंने कहा था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था।

Read More From एंटरटेनमेंट