वेडिंग

स्वरा भास्कर ने सपा नेता से शादी कर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर किया अपनी क्यूट लव स्टोरी का वीडियो

Archana Chaturvedi  |  Feb 16, 2023
स्वरा भास्कर ने सपा नेता से शादी कर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर किया अपनी क्यूट लव स्टोरी का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपनी बेतुकी बयानबाजी को लेकर अक्सर ट्रोल होती रहती है। ये तो सभी जानते हैं कि स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन अब स्वरा एक और वजह से सुर्खियों में हैं। स्वरा ने अचानक अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट करके सभी को हैरान कर दिया है। 

जी हां, हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। स्वरा ने राजनीतिक कार्यकर्ता और सपा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है जो उनसे चार साल छोटे हैं। दोनों ने 6 जनवरी को कोर्ट में शादी रजिस्टर कराई। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने यह जानकारी दी। 

दोनों की लाल जोड़े में फोटोज सामने आई हैं। इसी के साथ स्वरा भास्कर ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी और फहाद अहमद की लव स्टोरी शुरू हुई। स्वरा वीडियो में बता रही हैं कि दोनों के बीच साल 2019 दिसंबर में प्रोटेस्ट के दौरान पहले जान-पहचान हुई। फिर दोस्ती और बाद में यही दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और बात शादी तक आ पहुंची. वीडियो के कैप्शन में स्वरा भास्कर ने अपने दिल की बात लिखी है।

स्वरा ने लिखा, “कई बार आप दूर देखते हो और बड़ी चीजों पर फोकस करते हो जो शायद आपके एकदम नजदीक होती हैं और यह आपके पास हैं, इसके बारे में आपको अंदाजा ही नहीं होता है। हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और उसके बाद हम दोनों एक-दूसरे से मिले। फहाद जिरार अहमद, तुम मेरे दिल में हो। दिल में उथल-पुथल है, पर यह सिर्फ तुम्हारा है।”

Read More From वेडिंग