एंटरटेनमेंट

पहले से ही हार्ट पेशेंट हैं करीम मोरानी, तीसरी बार भी कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव

Archana Chaturvedi  |  Apr 14, 2020
पहले से ही हार्ट पेशेंट हैं करीम मोरानी, तीसरी बार भी कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव
भारत सहित लगभग पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस संकट से जूझ रही है। देश-दुनिया में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इस वायरस से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कनिका कपूर के बाद फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) की दोनों बेटियों शजा और जोया ने कोरोना से जंग जीत ली है। करीम की दोनों बेटियां घर पर वापस आ गई हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ करीम मोरानी तीसारी बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक करीम मोरानी का ट्रीटमेंट मुंबई एक अस्पताल में चल रहा है। करीम के घरवालों का कहना है कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है, जिसे लेकर वो काफी चिंता में हैं। क्योंकि करीम मोरानी की उम्र 60 साल हैं और वो दिल के भी मरीज हैं। उन्हें दो बार दिल का दौरा आ चुका है। उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। इसलिए उनके परिवार को ज्यादा चिंता है।

https://hindi.popxo.com/article/actor-anoop-soni-reveals-about-balika-vadhu-tv-serial-in-hindi-885945

दरअसल, सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (COVID-19) आया था। उसके 2 दिन बाद ही उनकी दूसरी बेटी जोआ मोरानी को भी कोरोना हो गया था। उसके बाद करीम मोरानी को भी बेटियों से ही कोरोना संक्रमण हो गया। उनका टेस्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया। लेकिन ट्रीटमेंट के बाद उनकी बेटियों की दो टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मगर करीम मोरानी अभी भी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

बता दें फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी बॉलीवुड के किंग खान शाह रुख खान के सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और उन्होंने उनकी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ‘दिलवाले’, ‘रा. वन’, ‘हैपी न्यू इयर’ जैसी बड़ी फिल्मों को प्रड्यूस भी किया है।। करीम मोरानी के नाम काफी विवादों में सामने आया है। उन पर रेप केस का चार्ज से लेकर 2 जी घोटाले में भी नाम रहा है। 

https://hindi.popxo.com/article/corona-tracking-aarogya-setu-app-in-hindi-885917

मोरानी फैमिली बॉलीवुड के नामचीन और जानी-मानी फैमिली में एक है। करीम मोरानी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में ही रहते हैं। उनके घर के आस-पास कई बड़े बॉलीवुड सितारों का भी घर है। जानकारी के मुताबिक करीम मोरानी का घर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिस बिल्डिंग में मोरानी परिवार रहता है उसका नाम शगुन है। इस समय पूरी बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है। साथ ही उनके अन्य परिवार के सदस्यों की भी जांच चल रही है।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-actor-purab-kohli-shares-coronavirus-family-recovery-story-in-hindi-884903
POPxo  की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
 
https://hindi.popxo.com/article/coronavirus-positive-zoa-morani-discharged-from-hospital-in-hindi-885707

Read More From एंटरटेनमेंट