DIY फैशन

देशभक्ति के एहसास को खास बना देंगे देंगे ये फैशन ट्रेंड्स

Deepali Porwal  |  Jan 23, 2020
देशभक्ति के एहसास को खास बना देंगे देंगे ये फैशन ट्रेंड्स

भारत में हर खास दिन-त्योहार और रस्मों-रिवाजों को बेहद धूमधाम और तैयारी के साथ मनाया जाता है। उसका रंग घर-ऑफिस की सजावट के साथ ही लोगों के आउटफिट्स, जूलरी और खान-पान तक में देखा जा सकता है। यहां जितने धूम-झड़ाके के साथ होली-दीवाली-क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया जाता है, लोगों में उतना ही चार्म गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय दिवसों के लिए भी देखा जाता है। इस दौरान सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम लोगों तक में देशभक्ति के रंगों से जुड़ा फैशन ट्रेंड (fashion trend) देखा जाना आम बात है। देखिए कुछ ऐसे ही खास परिधान और जूलरी आइटम्स, जिन्हें आप गणतंत्र दिवस 2020 (रिपब्लिक डे-Republic Day 2020) पर कैरी कर सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/republic-day-wishes-and-quotes-in-hindi

यह जहां है केसरिया

बात गणतंत्र दिवस की है तो भारतीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए कपड़ों को पहनना आपके अंदर देशभक्ति के जोश को दोगुना कर देगा। लाइमरोड (Limeroad) का यह लेयर्ड बंधानी कुर्ता न सिर्फ फैशन ट्रेंड का खास हिस्सा है, बल्कि भारतीय कला और कारीगरों को रिस्पेक्ट देने का एक ज़रिया भी। राष्ट्रीय झंडे (तिरंगा) के केसरिया रंग का यह कुर्ता आपमें शक्ति और साहस की नई ऊर्जा भर देगा।

इसके साथ आप वोयला (Voylla) के ये खूबसूरत डैंगलर्स भी कैरी कर सकती हैं।

दुपट्टा हो तिरंगा

कितना अच्छा हो अगर आप अपने रेगुलर कपड़ों के साथ एक ऐसा दुपट्टा (तिरंगा) कैरी कर सकें, जो आपके अंदर की देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने के साथ ही एलीगेंट और क्लासी लुक भी देगा।

https://hindi.popxo.com/article/importance-and-reason-of-celebrating-republic-day-in-hindi

आप चाहें तो मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की तरह भी तिरंगा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

अस्तित्व का शांत एहसास

देश-विदेश में कैसा भी माहौल रहे, ऊपर से हम कुछ भी करें-कहें मगर दिल से हर कोई जानता है कि बड़े से बड़े मसला भी शांति से सुलझाया जा सकता है। भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में सुकून की तलाश के बीच सफेद रंग कब हमारे पसंदीदा रंगों में शामिल हो जाता है, हमें खुद भी पता नहीं चलता है। इस गणतंत्र दिवस पर पैंट के साथ पहनिए लाइमरोड का यह सफेद गोटा पट्टी कुर्ता।

हरा-भरा हो देश हमारा

भारत के ज्यादातर शहर प्रदूषण की व्यापक समस्या से जूझ रहे हैं। शहरों के विकास के नाम पर हर साल अनगिनत पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई हो जाती है। इन दोनों ही वजहों से लोगों का स्वच्छ वातावरण में सांस तक ले पाना दूभर हो गया है। गणतंत्र दिवस 2020 के मौके पर पहनिए डुअल टोन ग्रीन एपल ज़री बनारसी साड़ी। आप उसे किसी पॉप कलर के ब्लाउज़ के साथ पेयर कर सकती हैं।

आप चाहें तो किसी दूसरे आउटफिट के साथ वोएला का यह ग्रीन नेकलेस सेट भी कैरी कर सकती हैं।

सिल्क पोटली

पारंपरिक परिधानों के साथ छोटा और क्यूट सा पोटली बैग कैरी करना आज के फैशन ट्रेंड (fashion trend) का अहम हिस्सा है। आप भी चाहें तो अपने सलवार-सूट, पैंट सूट, कुर्ती, पलाजो सूट या साड़ी के साथ इस तरह की बुनाई वाला सिल्क पोटली बैग आपके लुक को और भी गॉर्जियस बना देगा। यकीनन, लोग खुद को आपकी तारीफों के पुल बांधने से रोक भी नहीं पाएंगे।

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रंग दीजिए सबको अपने फैशन के रंग में।
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

Read More From DIY फैशन