एंटरटेनमेंट

आंखों के रंग से जानिए कैसा है किसका नेचर

Archana Chaturvedi  |  Jun 14, 2018
आंखों के रंग से जानिए कैसा है किसका नेचर

कहते हैं आंखें वो सबकुछ बयां कर देती हैं जो जुबां नहीं कर पाती। ये सच है कि आंखों के रंग से किसी भी इंसान का नेचर जाना जा सकता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग का इंसान के नेचर से गहरा ताल्लुक होता है। आंखों के रंग से आप बड़ी ही आसानी से किसी भी शख्स की पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं। वैसे तो आमतौर पर लोगों की आंखें काले और भूरे रंग की ज्यादा होती हैं पर यहां हम आपको 5 तरह की आंखों के रंग के बारे में बता रहे हैं। तो बस इनमें देख लीजिए कि आपकी और आपके पसंदीदा लोगों की आंखों का क्या रंग है और उसी हिसाब से उनके नेचर से जुड़ी वो बातें जान लीजिए जो शायद आपको नहीं पता होंगी।

भूरे रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखें भूरे रंग की होती हैं, हकीकत में वो लोग बहुत अट्रेक्टिव होते हैं। इनमें हमेशा से भीड़ में अलग दिखने की चाह होती है। लगभग 55 प्रतिशत लोगों की आंखों का कलर भूरा ही होता है। इन लोगों को बन- संवर कर रहना बहुत पसंद होता है।

नीले रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखें नीले रंग की होती हैं उनका दिमाग बहुत तेज काम करता है। ये लोग रिश्तों की कद्र करना बखूबी जानते हैं। अपनी सुंदर आंखों की वजह से यह लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे लोग मोहित करने वाले होते हैं। इनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वो किसी के काम आए।

हरे रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखें हरे रंग की होती हैं वो अपने जिंदादिल नेचर के लिए जाने जाते हैं। ऐसे लोग बहुत ही यूनिक होते हैं। हमेशा खुश रहते हैं और अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखते हैं। हां इनमें दूसरों की बराबरी करने की ललक होती है, लेकिन समझदार होने की वजह से ये हर मामले को आराम से निपटा लेते हैं। इनके पास आना तो आसान है, लेकिन इनसे दूर जाना बहुत मुश्किल।

काले रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखें काले रंग की होती हैं वो लोग अपने सीक्रेट छिपा कर रखते हैं। इन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता और छल कपट से हमेशा दूरी बना कर रखते हैं। इनका सिक्स्थ सेंस काफी अच्छा होता है। हर किसी को सलाह देते फिरते हैं।

ग्रे रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखें ग्रे रंग की होती हैं वो लोग जुनूनी किस्म के होते हैं। जो काम ठान लेते हैं उसे किसी भी शर्त में पूरा करके ही रहते हैं। लेकिन ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। झूठ बोलना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इन पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें –

1.  आपका पसंदीदा रंग बताता है आपके नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें 
2.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी 
3.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 
4.  अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप 
5.  आई शेप के हिसाब से मेकअप (Eye Makeup According To Eye Shape)

Read More From एंटरटेनमेंट